Shikhar Dhawan left Punjab Kings and joined Gujarat team before IPL 2025, this team also bought old Chris Gayle.

शिखर धवन (Shikhar Dhawan): भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अभी कुछ दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। धवन को काफी समय से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा था। जिसके चलते उन्होंने 38 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कर दिया।

हालांकि, अब शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के सभी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। क्योंकि, धवन अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) शुरू होने से पहले ही गुजरात टीम के साथ जुड़ गए हैं और वह अब पंजाब किंग्स में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं, इसके अलावा क्रिस गेल को भी गुजरात टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है।

Advertisment
Advertisment

Shikhar Dhawan को गुजरात ने जोड़ा अपने साथ

IPl 2025 से पहले पंजाब किंग्स छोड़ गुजरात टीम में शामिल हुए शिखर धवन, बूढ़े क्रिस गेल को भी इस टीम ने खरीदा 1

बता दें कि, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने संन्यास ऐलान के कुछ दिन बाद ही लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 (LLC 2024) में शामिल हो गए हैं। जिसके चलते अब धवन आईपीएल 2025 (IPL 2025) में नहीं खेलेंगे। क्योंकि, उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास लिया है। LLC 2024 में अब धवन को गुजरात जायंट्स टीम ने अपने साथ जोड़ा है।

बता दें कि, इस लीग में सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुकें खिलाड़ी ही खेलते हैं। दिल्ली में LLC 2024 के लिए ऑक्शन हुआ। जिसमें धवन को गुजरात ने अपने स्क्वाड में शामिल किया। जिसके चलते अब धवन 20 सितंबर से शुरू हो रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisment
Advertisment

क्रिस गेल को भी गुजरात ने किया शामिल

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के लिए गुजरात जायंट्स टीम ने पूर्व वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिस गेल को अपनी टीम में शामिल किया है। जिसके चलते अब शिखर धवन और क्रिस गेल गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं। जबकि ऐसा माना जा रहा है कि, धवन और गेल टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।

बता दें कि, गुजरात टीम में इसके अलावा लियाम प्लंकेट, मोर्ने वान विक, लेंडल सिमंस, असगर अफगान, जेरोम टेलर, पारस खडका, सीकुगे प्रसन्ना, कमाउ लेवरॉक, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, मोहम्मद कैफ, एस श्रीसंत जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

दोनों खिलाड़ियों का रहा है कमाल का प्रदर्शन

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। जबकि शिखर धवन और क्रिस गेल का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में बेहद ही शानदार रहा है। धवन और गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसके चलते अब इन दोनों पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों से गुजरात टीम को LLC 2024 में काफी उम्मीद रहेगी।

Also Read: RCB को IPL 2025 के लिए मिला स्टोक्स से भी तगड़ा ऑलराउंडर, महाराजा लीग में हर ओवर में निकाल रहा विकेट, हर दूसरी गेंद जड़ रहा बाउंड्री