Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

शिखर धवन की प्री-वेडिंग पार्टी में मचा धमाल, होने वाली दुल्हन सोफी के साथ डांस करते दिखे ‘गब्बर’

Shikhar Dhawan की प्री-वेडिंग पार्टी में मचा धमाल, होने वाली दुल्हन सोफी के साथ डांस करते दिखे ‘गब्बर’

Shikhar Dhawan Sangeet Night: भारत में इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के साथ-साथ शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। इसी मौके का फायदा उठाते हुए टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन भी अपनी दूसरी शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। धवन ने साल की शुरुआत में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की थी और अब वो शादी करने जा रहे हैं।

हाल ही में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने सोशल मीडिया पर अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर की और अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। वहीं, उनके संगीत के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो अपनी मंगेतर सोफी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

संगीत नाइट की शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शेयर की तस्वीरें

Shikhar Dhawan की प्री-वेडिंग पार्टी में मचा धमाल, होने वाली दुल्हन सोफी के साथ डांस करते दिखे ‘गब्बर’

गुरुवार (19 फरवरी) को शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सोफी शाइन के साथ दो तस्वीरें शेयर की और संगीत नाइट की जानकारी दी। धवन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, Sangeet night 💃❤️ Almost the Dhawans ✨”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और उनकी मंगेतर सोफी शाइन की जोड़ी तस्वीरों में काफी जंच रही है। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को पकडे हुए सामने की तरफ पोज़ दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में धवन और सोफी एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। पोस्ट पर फैंस के कमेंट का सैलाब आया हुआ है और वे इन दोनों को बधाई दे रहे हैं।

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सोफी शाइन के डांस वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन दोनों को हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘धुरंधर’ के लोकप्रिय गाने ‘शरारत’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

देखें वीडियो:

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सोफी शाइन की शादी कब होगी?

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और उनकी मंगेतर सोफी शाइन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं लेकिन इनकी शादी कब है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, इनकी शादी कहाँ होगी, इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर की शादी दिल्ली में हो सकती है, क्योंकि वो वहीं के रहने वाले हैं। उनकी शादी में टीम इंडिया के कई सितारों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा बॉलीवुड के भी कुछ सितारे नजर आ सकते हैं।

कौन हैं शिखर धवन की होने वाली पत्नी सोफी शाइन?

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सोफी शाइन को सार्वजनिक रूप से पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों को लेकर खूब चर्चा शुरू हो गई थी। धवन और सोफी ने भी अपनी तरफ से कई बार हिंट दिए कि दोनों रिश्ते में हैं। इसके बाद, 2 जनवरी 2026 को शिखर ने सोफी से सगाई कर ली थी। वहीं, अब इनकी जल्द ही शादी होने वाली है।

बता दें कि सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं और अपनी पढ़ाई भी यही से की। सोफी पेशे से पहले प्रोडक्ट कंसल्टेंट थीं। हालांकि, अब वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो शिखर धवन फाउंडेशन की हेड भी हैं। शिखर और सोफी की पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी और इसके बाद से दोनों के बीच मोहब्बत का सिलसिला शुरू हो गया।

शिखर धवन की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले वो आएशा मुखर्जी के साथ थे। इन दोनों की शादी 2012 में हुई थी। आएशा की यह दूसरी शादी थी और उनके बच्चे भी थे। इसके बावजूद धवन ने उन्हें अपना जीवनसाथ बनाया और बाद में इन दोनों का बेटा भी हुआ। शुरूआती सालों में इनके बीच सबकुछ ठीक नजर आया और ये दोनों आदर्श पति-पत्नी की लाइफ व्यतीत कर रहे थे लेकिन फिर इनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया और आएशा पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गईं। इसके बाद, कोर्ट में तलाक का केस चला और साल 2023 में आधिकारिक रूप से इनका तलाक हो गया।

FAQs

शिखर धवन की होने वाली पत्नी का नाम क्या है?
सोफी शाइन

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule Out: ओपनिंग मैच में RCB vs PBKS, दूसरे मुकाबले में MI-CSK की महामुकाबला टक्कर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!