Most Sixes in T20 World Cup Single Edition: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल का रोमांच 4 मार्च से शुरू होगा। रविवार को अंतिम मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला गया। इस मुकाबले की विजेता टीम को अंतिम 4 में पहुंचता था और टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए ऐसा करने में सफलता प्राप्त की।
हालांकि, वेस्टइंडीज की हार के बावजूद उनके बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने T20 World Cup में छक्कों का एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो क्रिस गेल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए। इसी वजह से हेटमायर का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। हेटमायर ने यह उपलब्धि भारत के खिलाफ अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान हासिल की।
शिमरोन हेटमायर की T20 World Cup में टीम इंडिया के खिलाफ तूफानी पारी

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मैच में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को अच्छे बल्लेबाजी प्रदर्शन के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। टॉस गंवाने के बाद, कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर्स ने 68 रन जोड़े। हालांकि, फिर कप्तान शाई होप आउट हो गए और क्रीज पर शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए उतरे। हेटमायर ने ज्यादा समय न लेते हुए अपने शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने 12 गेंदों में 225 की स्ट्राइक रेट से 27 रनों की पारी खेली, जिसके एक चौके और दो छक्के भी शामिल रहे।
हालांकि, फिर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें कैच आउट करा दिया लेकिन उनका डिसमिसल चर्चा का विषय रहा और सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा था कि उन्हें थर्ड अंपायर ने गलत आउट दिया। हेटमायर ने भले ही बहुत समय तक बल्लेबाजी न की हो लेकिन उन्होंने अपने दो छक्कों की मदद से टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया।
T20 World Cup के एक संस्करण में हेटमायर बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
भारत के खिलाफ दो छक्के लगाते ही शिमरोन हेटमायर ने इतिहास रचने का काम किया और कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए T20 World Cup के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज निकोलस पूरन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2024 के संस्करण में 17 छक्के लगाए थे। वहीं, इस वर्ल्ड कप में साहिबजादा फरहान ने 18 छक्के लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया था लेकिन अब हेटमायर ने 19 छक्कों के साथ फरहान को भी पीछे छोड़ दिया है।
T20 World Cup के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
- शिमरोन हेटमायर (19 छक्के) – 2026
- साहिबजादा फरहान (18 छक्के) – 2026
- निकोलस पूरन (17 छक्के) – 2024
- क्रिस गेल (16 छक्के) – 2012
- रहमानुल्लाह गुरबाज (16 छक्के) – 2024
शिमरोन हेटमायर का T20 World Cup 2026 में रहा जबरदस्त प्रदर्शन
वेस्टइंडीज का सफर सुपर-8 से ही खत्म हो गया लेकिन यहां तक टीम को लाने में शिमरोन हेटमायर की अहम भूमिका रही, जिन्होंने नंबर 3 की पोजीशन पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपने आलोचकों को भी जवाब दिया। हेटमायर ने 7 पारियों में 41.33 की बेहतरीन औसत से 248 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 186.46 का रहा। उनके बल्ले से 16 चौके और 19 छक्के देखने को मिले।
FAQs
शिमरोन हेटमायर ने कौन सा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है?
T20 World Cup 2026 में हेटमायर ने कितने छक्के लगाए?
यह भी पढ़ें: ‘हर बाप चाहता है…’ रिंकू सिंह के पिता के आखिरी शब्द वायरल, अपने बेटे से कह गए थे ये दिल छूने वाली बात