Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए झटके वाली खबर, रोहित शर्मा समेत इन 5 खिलाड़ियों ने छोड़ा नीता अंबानी का साथ

Shocking news for Mumbai Indians fans, these 5 players including Rohit Sharma left Nita Ambani

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 (IPL 2024) में बेहद ही खराब रहा था। जिसके चलते मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी। मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या ने की थी।

क्योंकि, मुंबई मैनजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया था। जिसके चलते रोहित बतौर बल्लेबाज आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित 5 खिलाड़ी अब मुंबई इंडियंस और टीम की मालकिन नीता अंबानी का साथ छोड़ सकते हैं।

Rohit Sharma छोड़ सकते हैं मुंबई का साथ

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए झटके वाली खबर, रोहित शर्मा समेत इन 5 खिलाड़ियों ने छोड़ा नीता अंबानी का साथ 1

बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले दिसंबर में मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। जिसके चलते सभी टीमें कुल 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। जबकि ऐसा माना जा रहा है कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ सकते हैं और किसी और टीम की तरफ से खेल सकते हैं। रोहित शर्मा कप्तानी छिनने के चलते नाराज चल रहें हैं और इस लिए मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। रोहित अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बना चुकें हैं।

यह 4 खिलाड़ी भी छोड़ सकते हैं साथ

आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन हो ध्यान देते हुए ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस टीम से रोहित शर्मा के अलावा भी 4 और बड़े खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। जिसमें माना जा रहा है कि, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा का नाम शामिल हो सकता है। यह सभी खिलाड़ी भी किसी टीम के साथ ट्रेड हो सकते हैं या ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को अब कोलकाता नाईट राइडर्स अपनी टीम का कप्तान बना सकती है।

कई नए खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल

मेगा ऑक्शन के चलते सभी टीमें आईपीएल 2025 में अब बदली हुई नजर आएगी। जिसके चलते मुंबई इंडियंस टीम में भी आईपीएल 2025 में कई युवा और सीनियर खिलाड़ी खेल सकते हैं। जबकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हो सकते हैं जो की मुंबई इंडियंस टीम के साथ पहली बार जुड़ सकते हैं।

Also Read: बिग ब्रेकिंग: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से भी बाहर हुए रोहित शर्मा, सीधे इस तारीख को करेंगे वापसी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!