Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

क्या रोहित-कोहली को मिलनी चाहिए वर्ल्ड कप 2027 में जगह? एमएस धोनी ने दिया जवाब

क्या रोहित-कोहली को मिलनी चाहिए वर्ल्ड कप 2027 में जगह? MS Dhoni ने दिया जवाब

MS Dhoni: 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसमें अभी डेढ़ साल से ज्यादा का समय बाकी है। टूर्नामेंट के लिए कई सारे युवा दावेदारी में हैं लेकिन इनके बीच दो पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी कतार में हैं। रोहित और कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हैं और इनका लक्ष्य आगामी वनडे वर्ल्ड कप है।

हालांकि, अभी तक चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने यह पक्का नहीं किया है कि रोहित और विराट की जगह 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए तय हैं। ऐसे में यह चर्चा लगातार बनी हुई है कि इन्हें वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए या नहीं। अब इसको लेकर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी राय दी है।

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने रोहित-विराट का किया समर्थन

क्या रोहित-कोहली को मिलनी चाहिए वर्ल्ड कप 2027 में जगह? MS Dhoni ने दिया जवाब

जहां कई दिग्गज मान रहे हैं कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका नहीं मिलना चाहिए, वहीं भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की राय अलग है। धोनी का मानना है कि सिर्फ उम्र को देखते हुए, यह कहना गलत होगा कि रोहित और विराट को वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहिए। धोनी का मानना है कि खिलाड़ी को उसकी फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर आँका जाना चाहिए।

एक इवेंट के दौरान, जब होस्ट जतिन सप्रू ने एमएस धोनी (MS Dhoni) से पूछा कि क्या आपको लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को 2027 वनडे वर्ल्ड खेलना चाहिए। इस पर धोनी ने कहा,

“क्यों नहीं? बात यह है कि कोई अगला वर्ल्ड कप क्यों न खेले? मेरे लिए उम्र कोई मापदंड नहीं है। प्रदर्शन, फिटनेस, यही मापदंड हैं। किसी भी खिलाड़ी का मूल्यांकन केवल उम्र के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। क्या उम्र एक फैक्टर है? नहीं। फिटनेस एक फैक्टर है? हाँ। अगर आप 22 साल के हैं और फिट नहीं हैं, तो आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकते। अगर वे अच्छा प्रदर्शन करते रहें और देश के लिए अच्छा करने की इच्छा रखते हों, तो क्यों नहीं? अन्यथा अनुभवी खिलाड़ी मिलेंगे कैसे?”

अनुभव की अहमियत को लेकर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कही बड़ी बात

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आगे ड्रेसिंग रूम में अनुभवी खिलाड़ियों के होने की अहमियत का जिक्र किया। उन्होंने कहा,

“आपको 20 साल का कोई अनुभवी खिलाड़ी नहीं मिल सकता, सिवाय सचिन तेंदुलकर जैसे किसी खिलाड़ी के। अगर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वे टीम में रहेंगे, वरना नहीं। अगर वे फिट नहीं हैं, तो आप उन्हें बाहर कर सकते हैं।”

बता दें कि रोहित शर्मा की उम्र अभी 38 साल और विराट कोहली की 37 साल है। 2027 में वर्ल्ड कप के समय रोहित 40 और विराट 39 साल के हो जाएंगे। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस के मामले में अभी भी काफी अच्छे हैं। रोहित ने तो अपना काफी वजन भी कम कर लिया है। वहीं, विराट तो हमेशा ही फिटनेस में अव्वल रहे हैं।

बल्ले के साथ रोहित ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में जरूर निराश किया लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा किया था। वहीं, विराट तो रन मशीन बने हुए हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 2 और न्यूजीलैंड सीरीज में एक शतक लगाया था। ऐसे में फिटनेस और प्रदर्शन के मामले में ये दोनों काफी हद तक अच्छा कर रहे हैं। इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन्हें नजरअंदाज किए जाने की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

FAQs

रोहित-विराट ने अपनी पिछली वनडे सीरीज किस टीम के खिलाफ खेली थी?
न्यूजीलैंड
एमएस धोनी के मुताबिक रोहित-विराट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं?
खेलना चाहिए

यह भी पढ़ें: RCB vs DC, FINAL MATCH PREVIEW: कौन बनेगी चैंपियन? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!