Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL के बीच श्रेयस अय्यर ने लिया चौंकाने वाला फैसला, मुंबई की टीम में हुए शामिल

Shreyas Iyer took a shocking decision in the middle of IPL, joined the Mumbai team

Shreyas Iyer: बीते कुछ समय से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का प्रदर्शन किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में सबसे बेहतरीन रहा है। श्रेयस ने लास्ट सीजन कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को आईपीएल का चैंपियन बनाया था। इसके बाद अब वह पंजाब चले गए हैं। पंजाब को इस सीजन वह काफी अच्छे तरीके से लीड कर रहे हैं।

हालांकि इन्हीं सब चीजों के बीच अचानक अब उनकी मुंबई की टीम में एंट्री हो गई है, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है।

मुंबई की टीम में शामिल हुए Shreyas Iyer

shreyas iyer

दरअसल, कुछ ही दिनों बाद मुंबई में एक टी20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। मुंबई में मुंबई टी20 लीग 2025 (Mumbai T20 League 2025) की शुरुआत होने जा रही है और इसी की एक टीम में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) जुड़े हैं।

श्रेयस शोभा मुंबई फाल्कन्स के टीम में बतौर आइकन प्लेयर जुड़े हैं। मुंबई फाल्कन्स ने इस टूर्नामेंट के ऑक्शन से पहले अय्यर को अपना आइकन प्लेयर बनाया है। इसके अलावा भी कई इंडियन खिलाड़ियों को इस लीग की टीमों ने अपना आइकन प्लेयर बनाया है।

ये खिलाड़ी भी बने हैं आइकन प्लेयर

मुंबई टी20 लीग सीजन 1 की विजेता ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने सूर्यकुमार यादव को अपना आइकन प्लेयर बनाया है। वहीं पृथ्वी शॉ को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने अपना आइकन प्लेयर चुना है। इसके अलावा नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने अजिंक्य रहाणे को आइकन प्लेयर चुना है। मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की टीम ने तुषार देशपांडे को अपना आइकन प्लेयर बनाया है।

इसके अलावा भी इसमें कई स्टार खिलाड़ी शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार इसके लिए करीब 2800 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है और इसका ऑक्शन 7 मई को होने की बात कही जा रही है। वहीं टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मई से होने वाली है।

26 मई से खेला जाएगा मुंबई टी20 लीग 2025

बता दें कि 2025 मुंबई टी20 लीग मुंबई टी20 लीग का तीसरा सीजन होने जा रहा है और इसकी शुरुआत 26 मई को होगी। इसका फाइनल 8 जून को खेला जाएगा। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2019 के बाद अब किया जा रहा है और इसके ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा हैं।

ये 8 टीमें ले रही हैं हिस्सा

मुंबई टी20 लीग 2025 में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स, एआरसीएस अंधेरी, ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट, नमो बांद्रा ब्लास्टर्स, ईगल थाने स्ट्राइकर्स, आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स, सोबो मुंबई फाल्कन्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की टीमें खेलते दिखाई देने वाली हैं। तो देखना होगा कि कौनसी टीम बाजी मारेगी।

बताते चलें कि इसके पहले सीजन का ख़िताब ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे सीजन नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था।

यह भी पढ़ें: SRH vs DC Match Prediction In Hindi: इस टीम को मिलेगी एकतरफा जीत, पहली इनिंग का स्कोर बनेगा 220 रन से ज्यादा 

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!