Shubman Gill: भारतीय टीम (Team India) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल यूं तो अपनी बल्लेबाजी और खेल के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं लेकिन वह काफी बार अपने रिलेशनशिप और अफेयर्स के लिए भी चर्चा में रहते हैं।
शुभमन गिल चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन के साथ ही अब फिर से अपने एक अफेयर्स के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसने एक बार फिर से शुभमन के रिश्ते की खबर को तेज कर दिया है।
इस हसीना के साथ गिल अफेयर की हो रही चर्चा
शुभमन गिल अकसर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से गिल के रिलेशन की खबरें आ रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के डेटिंग खबरों ने धमाल मचाया हुआ है। खबर आ रही है कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इस खबर ने तब और तूल पकड़ा जब अवनीत चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइलन मैच देखने पहुंची। अवनीत ने इसकी तस्वीर भी साझा की। इसी बीच दोनों की एक पुरानी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। लेकिन यह कह पाना मुश्किल होगा कि दोनों के बीच कोई संबंध है या नहीं। दोनों का इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
View this post on Instagram
सारा तेंदुलकर के साथ रही अफेयर्स के चर्चे
शुभमन गिल युवा खिलाड़ीयों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी है। गिल को लड़कियां उनके लुक्स के काफी पसंद करती हैं। बता दें गिल का नाम आय दिन किसी न किसी अभिनेत्री के साथ जोड़ा जाता है। गिल का नाम सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा गया था। दोनों के अफेयर्स की खबरों ने काफी सूर्खियां बटोरी थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, दोनो एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में Shubman Gill का प्रदर्शन
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अभियान की शुरुआत शुभमन गिल के शतक से हुई थी। शुभमन ने टूर्नामेंट में भारत के पहले मैच में ही 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 46 रनों की शानदार पारी खेली थी। गिल ने इस टूर्नामेंट में 188 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने आखिरकार खुद बताया, क्यों नहीं कर रहे संन्यास का ऐलान, इतने समय तक जारी रखेंगे खेलना