sl-vs-ind-2nd-odi-match-highlights-in-hindi

SL vs IND: 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंडिया (SL vs IND) के बीच कोलोंबो के मैदान पर रविवार को खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाने में सफल रही।

जिसके जवाब में टीम इंडिया 10 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई और 32 रनों से मुकाबला हार गई। श्रीलंका ने इस जीत के साथ अब सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चलिए देखते हैं इस मुकाबले की मैच हाइलाइट्स।

Advertisment
Advertisment

SL vs IND मैच हाइलाइट्स:

दूसरे ग्रेग चैपल निकले गंभीर, ODI में टी20 का फॉर्मूला लगाकर किया बेडागर्क, इस बेवकूफी के चलते हारा भारत, तो 32 रन से श्रीलंका की जीत 1

श्रीलंका की पारी का हाल (1-10 ओवर)

पहली ही गेंद पर निसंका को मोहम्मद सिराज ने किया आउट।
सिराज ने डाला पहला ओवर विकेट मेडेन।
कुसल मेंडिस और फर्नांडो ने संभाली पारी।
पॉवरप्ले में की सधी हुई बल्लेबाजी।
पहले 10 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 42/1 रन।

11 से 35 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment

कुसल मेंडिस और फर्नांडो के बीच हुई 74 रन की पार्टनरशिप।
फर्नांडो को वाशिंगटन सुंदर ने किया आउट।
अगली ही ओवर में मेंडिस को भी सुंदर ने किया आउट।
24.5 ओवर में श्रीलंका के पुरे हुए 100 रन।
अक्षर पटेल ने किया समारविकर्मा को आउट।
कुलदीप यादव ने डाला विकेट मेडेन।
कप्तान असलंका हुए 25 रन बनाकर आउट।
35 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 136/6 रन।

36 से 40 ओवर का हाल

वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर झटके 3 विकेट।
रोहित शर्मा ने डाला 2 ओवर।
कुलदीप यादव ने किया वेल्लालागे को 39 रन पर आउट।
कुलदीप यादव ने झटके कुल 2 विकेट।
लगातार 2 बल्लेबाज हुए 50वें ओवर में रन आउट।
श्रीलंका 50 ओवर में 240 रन बनाने में रही सफल।

भारत की पारी का हाल (1-10 ओवर)

पहले ओवर में बने 3 रन।
शुभमन गिल ने लगाया भारत की पारी का पहला चौका।
वेल्लालागे के ओवर में रोहित शर्मा ने जड़े 3 चौके।
रोहित और गिल ने दिलाई टीम इंडिया को शानदार शुरुआत।
रोहित शर्मा ने लगाया 29 गेंद में अर्धशतक।
पहले 10 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 76 रन।

11 से 35 ओवर का हाल

वांडरसे ने किया रोहित शर्मा को आउट।
रोहित शर्मा 44 गेंद में 64 रन बनाकर हुए आउट।
कोहली ने चौके के साथ खोला अपना खाता।
शुभमन गिल 35 रन बनाकर हुए आउट।
शिवम दुबे बिना खाता खोले ही लौटे पवेलियन।
कोहली भी 14 रन बनाकर बने वांडरसे का शिकार।
वांडरसे ने राहुल को भी किया आउट।
टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई।
असलंका के ओवर में अक्षर पटेल ने लगाए 2 चौके और 1 छक्का।
वांडरसे ने झटके पहले 6 विकेट।
अक्षर पटेल ने खेली 44 रन ही शानदार पारी।
35 ओवर में इंडिया ने बनाए 190/7 रन।

भारत को मिली हार

श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया।
सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त।
वांडरसे ने झटके कुल 6 विकेट।

बता दें कि, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस वनडे सीरीज में दोनों ही मैचों में बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव किए । जिसके चलते टीम इंडिया को हार मिली है। क्योंकि, गंभीर ने राइट और लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन के चलते बल्लेबाजों के खेलने के क्रम में बदलाव किया।

कुछ फैंस का मानना है कि, गंभीर के हेड कोच बनने के बाद अब टीम इंडिया का हाल कुछ वैसा ही हो सकता है। जैसे पूर्व कोच ग्रैग चैपल की कोचिंग में हुआ था। उस दौरान टीम को काफी हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: 6,6,6,6,6,4,4,4….. RCB के रजत पाटीदार ने रणजी में काटा बवाल, गेंदबाजों का भूत बनाते हुए खेल डाली 196 रन की ताबड़तोड़ पारी