Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

पहली बार खुलकर बोलीं स्मृति मंधाना, बताया शादी टूटने के बाद किसने उन्हें दिया सहारा

पहली बार खुलकर बोलीं Smriti Mandhana, बताया शादी टूटने के बाद किसने उन्हें दिया सहारा

Smriti Mandhana: टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के लिए पिछला साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। क्रिकेट के मैदान पर मंधाना ने सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल किया और टीम इंडिया के साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप की जीत का स्वाद भी चखा लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें धोखे का सामना करना पड़ा और उनकी शादी भी टूट गई।

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की शादी 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुच्छल से होनी थी लेकिन फिर जानकारी मिली कि पलाश ने स्मृति को किसी दूसरी लड़की के साथ धोखा दिया है और इसी वजह से शादी रद्द कर दी गई। अब मंधाना मैदान पर फिर से वापस आ चुकी हैं और इस समय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच बनीं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने खास शख्स को सराहा

पहली बार खुलकर बोलीं Smriti Mandhana, बताया शादी टूटने के बाद किसने उन्हें दिया सहारा

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर किया है। तीसरे मुकाबले में भारत की जीत में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का अहम रोल रहा, जिन्होंने 55 गेंदों पर 82 रनों की कमाल की पारी खेली। मंधाना को उनकी बेहतरीन पारी के प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मुकाबले के बाद, मंधाना ने बताया कि शुरुआत में जब वो धीमा खेल रही थीं, तो उस समय जेमिमा रोड्रिग्स की आक्रामक बल्लेबाजी से कुछ समय लेने का मौका मिला और बाद में मोमेंटम प्राप्त हुआ। इस तरह मंधाना ने जेमिमा को क्रेडिट दिया है।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्मृति मंधाना ने कहा,

“जब वो आई, तब तक मैं 16 गेंदों में 15 रन बना चुकी थी और अपनी टाइमिंग ठीक कर रही थी। तभी उसने आकर तीन-चार चौके लगाए, जिससे मुझे लय मिली और मैं थोड़ा समय ले सकी। ये छोटी-छोटी बातें अक्सर नज़रअंदाज़ हो जाती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जब जेमिमा आई और उसने तेज़ी से 2-3 चौके लगाए, तो मुझे भी थोड़ी राहत मिली। इसलिए, उसे श्रेय जाता है कि उसने आकर ऐसी पारी खेली।”

बता दें कि तीसरे टी20 में भारत ने अपना पहला विकेट 19 रन पर खोया और इसके बाद स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई। जेमिमा ने 46 गेंदों पर 59 रन बनाए और मंधाना का बखूबी साथ दिया। इस साझेदारी की बदौलत ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई और बाद में ऑस्ट्रेलिया को ढेर कर 17 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज भी अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीत पर क्या बोलीं स्मृति मंधाना

घर पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को काफी मजबूत माना जाता है लेकिन इस बार भारत ने उसकी चुनौती का जबरदस्त सामना किया और तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की। सीरीज जीत पर उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने ख़ुशी जाहिर की लेकिन आगे आने वाली चुनौती पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा,

“सीरीज जीत में योगदान देना अच्छा लगा। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना वाकई बहुत खास है। मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और मुझे खुशी है कि मैं योगदान दे सका। जेमी (रोड्रिग्स) के आने और मुझसे इतने सारे दो रन लेने के लिए मजबूर करने के बावजूद, मुझे लगता है कि जेमी और मेरे बीच बहुत अच्छी साझेदारी है। मुझे लगता है कि हमने 2016 में उन्हें हराया था जब हम यहां आए थे, लेकिन मुझे लगता है कि हमने ऑस्ट्रेलिया में बहुत लंबे समय बाद टी20 खेला है, इसलिए उन्हें हराना वाकई अच्छा लगा, लेकिन अब हम वनडे सीरीज़ पर ध्यान देंगे और ज्यादा जश्न नहीं मनाएंगे।”

FAQs

तीसरे टी20 में शानदार पारी के बाद स्मृति मंधाना ने किसे क्रेडिट दिया?
जेमिमा रोड्रिग्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टी20 में स्मृति मंधाना ने कितने रनों की पारी खेली?
82

यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन ने चुनी ड्रीम IPL 11, कपिल देव को बनाया कप्तान, डॉन ब्रैडमैन को भी दी जगह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!