South Africa T20I Series: नवंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम को भारत का दौरा करना है जहां दक्षिण अफ्रीका की टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच T20 मुकाबले खेलेगी। टेस्ट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी। तो वही T20 सीरीज की शुरुआत दिसंबर से होगी। पहला T20 मुकाबला कटक में खेला जाएगा।
लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही हम आपको भारत की T20 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत की T20 में 15 सदस्यीय टीम क्या हो सकती है? किन खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका मिल सकता है पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं।
Riyan Parag की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी
South Africa T20I Series में Riyan Parag की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। रियान पराग जो बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में थे लेकिन उसके बाद वह चोटिल हो गए थे। लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं और उन्हें एशिया कप में रिजर्व खिलाड़ियों में भी जगह मिली है।
Washington Sundar को भी मिलेगी टीम इंडिया में जगह
भारतीय टीम के बाएं हाथ के ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर जिन्हें हाल ही में एलान किए गए एशिया कप के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। उनकी भी South Africa T20I Series में वापसी हो सकती है। वाशिंगटन सुंदर को एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिल सकी है जो की काफी हैरान करने वाला फैसला दिखाई दे रहा है।
NKR और Yashashvi को भी मिल सकती है जगह
भारतीय टीम की बात की जाए तो फिलहाल Asia Cup की टीम में Yashashvi Jaiswal को जगह नहीं मिल सकी है लेकिन उन्हें मौका मिल सकता है। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी जो कि बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में शामिल थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया था फिलहाल वह चोटिल हैं इस वजह से उन्हें एशिया कप के लिए कंसीडर नहीं किया गया है। लेकिन जैसे ही वह फिट होंगे तो उनकी T20 टीम में वापसी हो सकती है।
यह भी पढ़ें :Asia Cup से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान ने अचानक टूर्नामेंट से नाम लिया वापिस
Asia Cup में हुए फ्लॉप तो कटेगा Gill का पत्ता
मंगलवार को भारत ने Asia Cup के लिए अपनी टीम का ऐलान किया उसमें शुभमन गिल को बतौर उप कप्तान टीम में जगह दी गई है।Shubman के ऊपर इस वक्त काफी ज्यादा दबाव भी होगा क्योंकि यशस्वी जायसवाल को बाहर करके उन्हें तरजीह दी गई है। अगर एशिया कप में Shubman अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो हो सकता है अगली T20 सीरीज में शुभमन गिल का पत्ता कट जाए और जायसवाल भारत के लिए T20 में खेलते हुए दिखाई दें। क्योंकि औसत, स्ट्राइक रेट के मामले में यशस्वी जायसवाल शुभमन से काफी आगे चल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव होंगे टीम के कप्तान
जहां तक भारतीय टीम की कप्तानी का सवाल है तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को फिलहाल कोई भी खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। और अगर एशिया कप में भारत जीत हासिल कर लेता है तो फिर सूर्यकुमार यादव ही भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
South Africa T20I Series के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या,यशश्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग,अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
नोट: अब तक स्क्वॉड की घोषणा नहीं हुई है। ये लेखक की अपनी निजी राय है।
FAQs
सूर्यकुमार यादव ने T20 में डेब्यू कब किया था?
क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में से कप जीत पाएगी टीम इंडिया?