South Africa vs New Zealand Match Highlights: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच न्यूजीलैंड में खेली जा रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। इस सीरीज के अंतिम मुकाबले को जीत साउथ अफ्रीका ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया।
अंतिम मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने पहले बेहतरीन बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए जीत दर्ज करी। तो आइए इस मुकाबला के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
साउथ अफ्रीका ने जीता NZ vs SA T20 Series

बता दें कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलते दिखाई दी। इस सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका, दूसरा न्यूजीलैंड, तीसरा न्यूज़ीलैंड लेकिन फिर चौथा साउथ अफ्रीका और अब पांचवा भी साउथ अफ्रीका ने जीत सीरीज अपने नाम करने में सफलता दर्ज की।
South Africa ने बनाए थे 187 रन
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का पांचवा टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया और इस दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जेम्स नीशम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय किया, जो कि उनके पक्ष में नहीं रहा। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 9.35 के नेट रन रेट से चार विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बना डाले।
इस दौरान कॉनर एस्टरहुइज़न ने 33 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन बनाए। रुबिन हरमन के बल्ले से 31 गेंदों में 39 रन। वहीं वियान मुल्डर ने 29 गेंदों में 31 रन बनाए। इस बीच डियन फॉरेस्टर 13 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि टोनी डी ज़ोरज़ी 14 गेंद में महज 12 रन बना पाए। ब्लैक कैप्स के लिए बेन सियर्स ने एक विकेट वहीं जैक फॉक्स और जोश क्लार्कसन ने एक-एक सफलता अर्जित करी।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने किया अपनी टीम के लिए नए उपकप्तान का ऐलान, 28 साल के इस खिलाड़ी को सौंपी कमान
रन चेस में फ्लॉप हुई New Zealand टीम
188 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट शुरुआत में महज 11 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद भी टीम लगातार थोड़े-थोड़े समय पर विकेट गंवाते रही और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा बड़ी साझेदारी नहीं कर सका, जिसके चलते अंतत: टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 154 रन ही बना पाई और 33 रन से मैच हार गई। इस टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए। लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिस वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी।
बेवोन जैकब्स ने 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से सबसे तेज और सबसे अधिक 36 रन बनाए। वहीं दूसरे टॉप रन गेटर बने टॉम रॉबिंसन, जिनके बल्ले से 25 रन की पारी आई। जेम्स नीशम 24 और डेन क्लीवर ने 22 रन बनाए। विरोधी टीम की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी, वियान मुल्डर और ओटनील बार्टमैन दो-दो विकेट लेने में सफल हुए। जबकि कप्तान केशव महाराज एक विकेट हासिल कर पाए।
FAQs
NZ vs SA टी20 सीरीज किसने जीती?
साउथ अफ्रीका टी20 टीम का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: पिछले साल हुई भगदड़ में मारे गए 11 फैंस के लिए RCB ने उठाया बड़ा कदम, कर डाला ये नेक काम