T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब एक सप्ताह भी नहीं रह गया है लेकिन टीमों के लिए खिलाड़ियों की इंजरी परेशानी का सबब बनी हुई है। अभी तक खिलाड़ियों के इंजर्ड होने के कारण सबसे ज्यादा झटका ऑस्ट्रेलिया को लगा है, जिसने सबसे पहले पैट कमिंस को खोया और अब जोश हेजलवुड भी शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
हालांकि, अब श्रीलंका को भी बुरी खबर मिली है, क्योंकि स्क्वाड में शामिल एक प्रमुख तेज गेंदबाज कंधे की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर होने की कगार पर है। इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के लिए भी चुना गया है और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा है।
T20 World Cup से पहले तेज गेंदबाज के इंजर्ड होने के कारण बढ़ी श्रीलंका की चिंता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले श्रीलंका अपने घर पर इंग्लैंड की मेजबानी कर रही है। दोनों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज हुई और अब इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 1 फरवरी को खेला गया, जिसमें इंग्लैंड को 6 विकेट से जीत मिली लेकिन इस मैच में श्रीलंका के प्रमुख तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा इंजर्ड हो गए।
यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में घटी, जब बारिश के लंबे विराम के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और ईशान मलिंगा ने पहली गेंद फेंकी। गेंद फेंकते ही मलिंगा का बायां (गैर-गेंदबाजी वाला) कंधा थोड़ा मुड़ गया और गेंद फेंकते समय वह उसे पकड़कर ज़मीन पर गिर पड़े। गेंद भी सही दिशा में नहीं गई और कमर के ऊपर गई, जिसकी वजह से इसे नो बॉल दिया गया।
ईशान मलिंगा पर मंडराया T20 World Cup से बाहर होने का खतरा
ईशान की इंजरी काफी गंभीर है और वो 3 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। वहीं, अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भी उनका खेलना तय नहीं लग रहा है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान को मुख्य स्क्वाड में जगह मिली है, जिसकी घोषणा होनी अभी बाकी है लेकिन अब कंधे की चोट के कारण उनके खेलने पर संशय की स्थिति बन गई है। श्रीलंका क्रिकेट ने मीडिया रिलीज में बताया कि ईशान मलिंगा आज कोलंबो लौटेंगे जहां चोट की गंभीरता का आकलन करने और आगे की कार्रवाई तय करने के लिए उनका एमआरआई स्कैन किया जाएगा।
आईपीएल 2025 में ईशान मलिंगा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी अच्छा किया था और इसी वजह से उन्हें रिटेन किया गया। इसके बाद, ईशान ने श्रीलंका की सीम-बॉलिंग रैंकिंग में तेजी से अपनी जगह बनाई थी। नवंबर में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने अपने आठ टी20 मैचों में 17.1 के स्ट्राइक रेट से आठ विकेट लिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए श्रीलंका ने किसी भी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है स्क्वाड में प्रमोद मदुषन के रूप में एक पेसर मौजूद है, जिन्हें दुष्मंता चमीरा के बैकअप के रूप में चुना गया था लेकिन अब वो मलिंगा के बाहर होने के कारण प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं।
श्रीलंका ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के लिए अपने अंतिम स्क्वाड का सार्वजनिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। ऐसे में देखना होगा कि ईशान को 15 सदस्यीय टीम में अपना स्पॉट रिटेन करेंगे या नहीं। हालांकि, अगर उन्हें बाहर किया जाता है तो फिर रिप्लेसमेंट के रूप में किसी अन्य को चुनने की अनुमति आईसीसी से लेनी होगी, क्योंकि स्क्वाड में बदलाव की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी।
FAQs
ईशान मलिंगा को कहाँ पर चोट लगी है?
श्रीलंका ने ईशान मलिंगा की रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है या नहीं?
यह भी पढ़ें: इंडिया नहीं ऑस्ट्रेलिया बन सकती है टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन, खुद इतिहास दे रहा इस बात की गवाही