प्रथुम निसंका (Pathum Nissanka): श्रीलंका क्रिकेट टीम अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। श्रीलंका को अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में करारी हार मिली है। पहले मैच में श्रीलंका को 233 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
जबकि अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 दिसंबर से खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के दौरे पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज प्रथुम निसंका (Pathum Nissanka) दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन आज हम आपको प्रथुम निसंका (Pathum Nissanka) के द्वारा खेली गई एक ऐतिहासिक पारी की बात करेंगे। जिसमें उन्होंने इतिहास रचा था।
Pathum Nissanka ने लगाया था दोहरा शतक
बता दें कि, श्रीलंका टीम के युवा सलामी बल्लेबाज प्रथुम निसंका (Pathum Nissanka) का अबतक इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है। जबकि अपने छोटे से करियर में उन्होंने इतिहास भी बना लिया है।
क्योंकि, प्रथुम निसंका ने इसी साल फरवरी के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी और वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में दोहरा शतक जड़ दिया था। यह कारनामा करने वाले वह श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बने। प्रथुम निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 139 गेंदों में 210 रनों की पारी खेली थी। जबकि अपनी पारी में उन्होंने 20 चौके और 8 छक्के भी लगाए थे।
रचा था इतिहास
वनडे क्रिकेट में सबसे पहला दोहरा शतक महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने बनाया था। जिसके बाद यह रिकॉर्ड कई खिलाड़ियों ने बनाया। लेकिन श्रीलंका की तरफ से वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड प्रथुम निसंका के नाम है। जिसके चलते यह पारी उनकी करियर की सबसे यादगार और ऐतिहासिक पारी थी। प्रथुम निसंका के अलावा अबतक श्रीलंका की तरफ से कोई भी बल्लेबाज दोहरा शतक नहीं लगा पाया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला बल्ला
बता दें कि, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला डरबन के मैदान पर खेला गया। जिसमें अफ्रीका को 233 रनों से जीत मिली है। पहले टेस्ट मैच में प्रथुम निसंका का प्रदर्शन खराब रहा और दोनों ही पारी में फ्लॉप रहे। प्रथुम निसंका ने पहली पारी में 3 रन बनाए तो दूसरी पारी में उनके बल्ले से 23 रन निकले।