Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

स्टीव स्मिथ बने पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, एक मैच के मिलेंगे उन्हें इतने करोड़ रूपये

Steve Smith becomes the most expensive player in the Pakistan Super League, he will get so many crores of rupees for one match.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाजों में से एक स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के लिए रिसेंट कुछ समय काफी ज्यादा खास रहा है। सबसे पहले उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मौका मिला और अब वह पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। तो आइए जान लेते हैं कि PSL के आगमी सीजन के लिए उन्हें कितने रुपये मिलने वाले हैं।

चमक उठी Steve Smith की किस्मत

36-year-old Australian batsman Steve Smith has been signed by Sialkot Stallions for PSL 2026 through Direct Shining for Rs 4.53 crore.
36-year-old Australian batsman Steve Smith has been signed by Sialkot Stallions for PSL 2026 through Direct Shining for Rs 4.53 crore.

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को फरवरी, 2024 के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन BBL में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के चलते और अचानक कप्तान मिशेल मार्श के इंजर्ड होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड में शामिल कर लिया है। और इसी कड़ी में अब उन्हें पीएसएल में भी काफी बड़ा ऑफर मिल गया है।

PSL में मिला बड़ा ऑफर

36 साल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को पीएसएल 2026 के लिए सियालकोट स्टैलियन्स ने अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है सियालकोट स्टैलियन्स ने उन्हें डायरेक्ट शाइनिंग से अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। सियालकोट ने ऐतिहासिक 4.53 करोड़ रुपये में स्टीव स्मिथ को अपने स्क्वाड में शामिल किया है और इसी के साथ वह सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वो न सिर्फ PSL के 14वें सीजन के बल्कि ओवरऑल इस टूर्नामेंट इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से चटाई धूल, MI का खिलाड़ी बना जीत का हीरो, सुपर-8 के लिए अंग्रेज टीम की दावेदारी हुई कमजोर

एक मैच के मिलेंगे इतने रुपये

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को ओवरऑल पीएसएल 2026 सीजन के लिए 4.53 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं और उन्हें एक मैच के 45.3 लाख रुपये मिलेंगे, तो देखना काफी इंटरेस्टिंग रहेगा कि वह किस तरीके का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे। मालूम हो कि स्मिथ ने आज तक पीएसएल में हिस्सा नहीं लिया है।

स्मिथ दुनिया के अलग-अलग लीग्स में खेल चुके हैं। लेकिन यह पहला मौका है, जब वह पीएसएल में दिखाई देंगे। BBL 2025-26 सीजन में स्मिथ के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 6 मैचों की छह पारियों में 299 रन आए थे। उनका स्ट्राइक रेट 167.97 और औसत 59.8 का रहा था।

ओवरऑल टी20 आंकड़े हैं कुछ ऐसे

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 67 मैचों की 55 पारियों में 1094 रन बनाए हैं। वहीं ओवरऑल उनके बल्ले से 272 मैचों की 242 पारियों में 6242 रन आए हैं। इसमें उन्होंने पांच शतक और 30 अर्धशतक जड़ा है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 125 रन है। उनके बल्ले से टी20 क्रिकेट में 32.68 की औसत और 131.38 की स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। उन्होंने 536 चौके और 186 छक्के लगा रखे हैं।

FAQs

स्टीव स्मिथ ने टी20 क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
6242 रन

यह भी पढ़ें: शेन वॉटसन ने चुना भारत का तुरुप का इक्का, कहा—यही होगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!