Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टी20 क्रिकेट में उतना ज्यादा नहीं आँका जाता है, जितना उन्हें टेस्ट और वनडे में माना जाता है। स्मिथ ने वनडे से संन्यास ले लिया है लेकिन अन्य दो फॉर्मेट में अभी भी उपलब्ध हैं। हालांकि, जबरदस्त फॉर्म में होने के बावजूद स्मिथ का चयन टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं हुआ।
वहीं, पिछले साल के अंत में हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन में भी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। हालांकि, अब स्मिथ ने बड़ा फैसला लिया है और इस बार वो पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे।
PSL के 11वें सीजन में दिखेगा स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का जलवा

पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन उसी विंडो में होना है, जब आईपीएल 2026 के मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल में ज्यादातर मौजूदा समय के बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे लेकिन कई बड़े सितारों को खरीददार न मिलने के कारण उन्हें दूसरी लीग में खेलने जाना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ भी हुआ है। स्मिथ को वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और उनके जैसे प्लेयर के आने से निश्चित रूप से PSL के 11वें सीजन में स्टार वैल्यू बढ़ेगी।
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को PSL 2026 के लिए साइन करने वाली टीम का नाम सियालकोट स्टैलियन्ज़ है, जो लीग में शामिल होने वाली दो नई टीमों में से एक है। ऐसे में सियालकोट फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले ही बड़ा हाथ मारा है और स्मिथ के रूप में एक जबरदस्त खिलाड़ी डायरेक्ट साइनिंग के रूप में अपने साथ जोड़ लिया है। चूंकि स्मिथ को डायरेक्ट साइन किया गया है, इसी वजह से उन्हें कितनी धनराशि मिलेगी, इसकी जानकारी अभी सार्वजानिक नहीं हुई है।
𝐎𝐧𝐞 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐢𝐠𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐒𝐢𝐠𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐢𝐧 𝐏𝐒𝐋 𝐇𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲: A game changer, powerhouse player, we welcome 𝐒𝐭𝐞𝐯𝐞 𝐒𝐦𝐢𝐭𝐡 on board as a Stallion! 🐎
SS x SS – Lets goooooo🔥#SialkotStaliionz #HBLPSL #NewEra pic.twitter.com/OmMNJXBxVA
— Sialkot Stallionz (@PSLStallionz) February 3, 2026
स्टीव स्मिथ के सियालकोट स्टैलियन्ज़ के लिए खेलने के पीछे ये हो सकती है खास वजह
पाकिस्तान सुपर लीग में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अभी तक एक भी बार नहीं खेला है, ऐसे में वो आगामी सीजन में डेब्यू करेंगे। हालांकि, उन्होंने इतने समय के बाद पीएसएल में क्यों खेलने का फैसला किया और सियालकोट स्टैलियन्ज़ के साथ क्यों जुड़े, इसके पीछे अहम वजह स्मिथ का वनडे से संन्यास और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन हो सकते हैं। स्मिथ वनडे से संन्यास के कारण इंटरनेशनल लेवल पर सिर्फ टेस्ट में ही ज्यादा खेलते हैं और उन्हें टी20 टीम में नहीं चुना जाता है।
वहीं, जब आईपीएल का आयोजन होता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम भी मुकाबले नहीं खेलती है। ऐसे में स्मिथ को घर पर ही रहना पड़ता। इसी वजह से स्मिथ ने इस समय का उपयोग करने के लिए PSL 2026 में खेलना उचित समझा। वैसे भी सियालकोट स्टैलियन्ज़ के हेड कोच टिम पेन हैं, जो स्मिथ के ऑस्ट्रेलिया की टीम में साथी भी रह चुके हैं। शायद उन्होंने भी स्मिथ के PSL में खेलने के फैसले में अहम भूमिका निभाई हो।
स्टीव स्मिथ का T20 रिकॉर्ड
पिछले कुछ समय में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भले ही ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले ना खेले हों लेकिन उन्हें टी20 क्रिकेट का काफी ज्यादा अनुभव है। स्मिथ ने बिग बैश लीग (बीबीएल), इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), द हंड्रेड, कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेला है। घरेलू और फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट को मिलाकर उन्होंने 272 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 131 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 6242 रन बनाए हैं। इस दौरान स्मिथ ने पांच शतक लगाने के साथ ही 30 अर्धशतक भी जड़े हैं।
FAQs
स्टीव स्मिथ को PSL 2026 के लिए किस टीम ने साइन किया है?
T20 क्रिकेट में स्टीव स्मिथ के नाम कितने शतक दर्ज हैं?
यह भी पढ़ें: सलमान आगा vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन बेहतर कप्तान? जानें किसने दिलाई अपनी टीम को अधिक जीत