Indian Cricketer: क्रिकेट एक ऐसा गेम है, जिसे पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। खिलाड़ियों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही फैंस अपने पंसदीदा खिलाड़ी की निजी जिंदगी के बारे में भी जानने में दिलचस्पी रखते हैं। किस भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) का किससे अफेयर चल रहा है, वह किसके साथ रिलेशनशिप में हैं और किसका किससे ब्रेकअप हुआ है।
फैंस को इन सबके बारे में जानने की बहुत जिज्ञासा रहती है। ऐसे ही जब एक भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) ने 66 साल की उम्र में एक 28 साल लड़की से शादी रचाई थी तब फैस के बीच खलबली मच गई थी। यह फैंस के लिए किसी अजूबे से कम नहीं था।
66 साल के Indian Cricketer ने रचाई शादी
भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) के लिए दूसरी शादी करना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा कई बार देखने को मिला है जब क्रिकेटर अपनी पत्नी से तलाक लेकर दूसरी शादी रचा लेते हैं। ऐसा ही कुछ एक भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) ने किया।
हालांकि उनका 66 की उम्र में ऐसा करना फैंस के लिए चौकाने वाला था। दरअसल यहां पर हम 66 की उम्र में शादी करने वाले खिलाड़ी अरुण लाल की बात कर रहे हैं।
28 साल छोटी लड़की को बनाया जिवनसंगिनि
केवल यह चैकाने वाला नहीं था कि अरुण लाल ने 66 की उम्र में शादी की बल्कि उससे पहले ज्यादा फैंस इस बात से हैरान थे की उन्होंने 28 साल की कम उम्र को अपनी जीवनसंगिनि बनाया है। अरुण ने साल 2022 में बुलबुल साहा से शादी रचाई। दोनों की शादी की एक तस्वीर बहुत वायरल हुई थी। उन्होंने इससे पहले अपनी पहली पत्नी से मंजूरी ली थी।
दरअसल अरुण और उनकी पत्नी रीना का पहले ही तलाक हो गया था लेकिन वह बिमार रहती थी जिस कारण अरुण उनका ध्यान रखते थे। बुलबुल कोलकाता में टीचर हैं।
लंबे वक्त से कर रहे डेट
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अरुण और बुलबुल एक दुसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। उन्होंने पहले एक दूसरे को डेट कर समझा फिर कहीं जाकर शादी के बंधन में बंधे हैं। बुलबुल ने एक बार बताया था कि उनका और अरुण का प्यार एक नजर वाला नहीं था उन्हें अरुण की अच्छाई से प्यार हो गया था। वह काफी अच्छे हैं, वह अकसर ही गरीबो की मदद करते हैं। बता दें अरुण ने अपने करियर में 29 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 851 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: सभी 10 टीमों के ये 1-1 दिग्गज और बड़े खिलाड़ी अपनी IPL टीम पर बने गए हैं बोझ, अगले सीजन होंगे रिलीज