Sunil Gavaskar on Pakistan: जब से सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को द हंड्रेड लीग के लिए अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। तब से लगातार कंट्रोवर्सी छिड़ी हुई है। इस कंट्रोवर्सी में सुनील गावस्कर भी काफी कुछ बोलते नजर आए और इसके बाद लोगों ने उन्हें ही घेर लिया। हालांकि अब उन्होंने अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है और सभी का मुंह एक बार फिर बंद कर दिया है।
Sunil Gavaskar ने कही यह बात

SRH फ्रेंचाइजी के द्वारा अबरार अहमद को खरीदे जाने के बाद सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपनी बात रखते हुए कहा, “पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जो फीस मिलती है, वो अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की सरकार को जाती है। इस पैसों का उपयोग वे हथियार खरीदने में करते हैं, जिससे भारतीय सैनिक शहीद होते हैं। भारत की कई संस्थाएं पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं, ये किसी से छुपा नहीं है।”इसके बाद लोगों ने तरफ-तरह के रिएक्शन दिए। कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने काफी भला बुरा कहा।
अपने बयान के बाद वो खुद सवालों के घेरे में आ गए। कई लोगों ने यह बात उठाई कि उन्होंने कमेंट्री पैनल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ काम किया है। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक पाकिस्तानी शो में वो वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे पाक प्लेयर्स के साथ मौजूद रहे थे।
अपने बचाव ने कही ये बात
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इन दावों का सीधे तौर पर जवाब दिया। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि ICC और ACC इवेंट्स में उनके काम में किसी खास देश या संस्था से पेमेंट शामिल नहीं होता है।
उन्होंने बताया कि रेवेन्यू का बंटवारा ग्लोबल क्रिकेट संस्थाओं के ज़रिए होता है, न कि अलग-अलग देशों के ज़रिए। उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तानी शो में शामिल होने से उन्हें कुछ भी कमाई नहीं हुई और वो अभी भी अपनी बात पर डंटे हुए हैं कि भारतीय फ्रेंचाइज़ियों को विदेशी लीगों में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदना चाहिए।
यह भी पढ़ें: फेक न्यूज से नाराज विराट कोहली, इंस्टा स्टोरी में दिखाई सच्चाई, फर्जी खबर फैलाने वाली वेबसाइट को किया बेनकाब
जय शाह के सपोर्ट में उतरे गावस्कर
76 वर्षीय सुनील गावस्कर ने पाक प्लेयर्स को खरीदने के अलावा जय शाह के बारे में भी काफी कुछ कहा। दरअसल, बीते कुछ समय से भारत-पाक मैच का जिम्मेदार जय शाह को माना जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि ICC चेयरमैन मैचों की समय-सारिणी (शेड्यूलिंग) का निर्णय नहीं लेते हैं।
गावस्कर ने बताया कि भारत-पाकिस्तान का मैच कब होगा इसका फैसला ICC और ACC जैसे शासी निकायों द्वारा लिए जाते हैं, न कि किसी एक व्यक्ति द्वारा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले दशकों से होते आ रहे हैं। जबकि जय शाह के ने हाल में पदभार ग्रहण किया है।
FAQs
सुनील गावस्कर की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: PSL छोड़कर IPL में जा रहे खिलाड़ियों पर शोएब अख्तर ने जताई चिंता, बोले ‘हम तो बर्बाद हो गए…’