Sunil Gavaskar: भारत में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं है। घरेलू क्रिकेट में कई धुरंधर अपना जलवा दिखा रहे हैं। मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है, जो अब फाइनल मुकाबले के साथ आखिरी चरण पर है। फाइनल में कर्नाटक का सामना जम्मू एंड कश्मीर से हो रहा है, जो पहली बार खिताबी मैच खेल रही है। जम्मू को यहां तक लाने में तेज गेंदबाज आकिब नबी का बहुत ही अहम योगदान रहा है।
आकिब नबी ने पिछले रणजी सीजन की फॉर्म को इस बार भी बरकरार रखा और बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। मौजूदा सीजन में आकिब 50 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। यह उनका लगातार दूसरा सीजन है, जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 40 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। हालांकि, अभी तक उनकी चर्चा टीम इंडिया में जगह बनाने को लेकर नहीं हो रही है और इससे सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) खुश नहीं हैं।
सिर्फ आकिब नबी की चर्चा को लेकर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) नाखुश

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में भी तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। हालांकि, तब उनके बारे में भारतीय क्रिकेट कम्युनिटी में ज्यादा बात नहीं हो रही थी लेकिन जब उन्हें आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा तो वो सुर्खियों में आ गए और इस सीजन उन पर सभी की नजर रही। बता दें कि ऑक्शन में आकिब को दिल्ली की टीम ने 8.4 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, इससे पहले आकिब पर ध्यान न देना और अब आईपीएल डील के बाद उन पर फोकस आ जाने से सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) खुश नहीं हैं।
इस भारतीय दिग्गज का मानना है कि आकिब ने पहले भी वो सब कुछ किया, जो स्पॉटलाइट के लिए जरूरी था लेकिन तब उनके पास आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं था। इसी वजह से उनको लेकर ज्यादा बात नहीं की गई लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे जाने के मौजूदा रणजी सीजन में सभी का ध्यान उनके ऊपर है। हालांकि, उन्होंने कुछ अन्य खिलाड़ियों का जिक्र किया, जिनका प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा है लेकिन उनकी चर्चा नहीं हो रही है। गावस्कर का मानना है कि इन प्लेयर्स की बात इसलिए नहीं हो रही है, क्योंकि इनके पास आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं है।
घरेलू क्रिकेट के स्टार्स को IPL डील के बिना लाइमलाइट न मिलने पर भड़के सुनील गावस्कर
स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने लिखा,
“रविचंद्रन स्मरण, आयुष दोसेजा, सनत सांगवान, सुदीप कुमार घरामी, अभिनव तेजराना, सिद्धेश लाड, अमन मोखड़े, अरमान जाफर और कुणाल चंदेला जैसे खिलाड़ियों की कहानियां कहां हैं, जिन्होंने इस साल 700 से अधिक रन बनाए हैं? मयंक मिश्रा और सिद्धार्थ देसाई जैसे दो गेंदबाजों के बारे में लेख कहां हैं, जिन्होंने इस सीजन में 40 से अधिक विकेट लिए हैं? हां, आकिब नबी के बारे में लेख जरूर लिखे गए हैं। लेकिन क्या इसका कारण यह है कि उन्हें आईपीएल नीलामी में खरीद लिया गया था? अगर ऐसा नहीं होता, तो शायद उन्हें भी नजरअंदाज कर दिया जाता। ऊपर बताए गए नामों की तरह।”
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब नबी का ऐसा रहा है प्रदर्शन
आकिब नबी की बात क्यों हो रही है, इसके लिए पूरी तरह से सिर्फ उनके आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट को श्रेय नहीं दिया जा सकता है। आकिब ने अपने प्रदर्शन से बताय दिया है कि वो अब जल्द ही टीम इंडिया में दस्तक दे सकते हैं। इस सीजन आकिब ने अभी तक 17 पारियों में 12.50 की औसत से 58* विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान पारी में 6 बार पांच विकेट भी झटके हैं। वहीं, इससे पहले वाले सीजन में आकिब ने 15 पारियों में 13.93 की औसत से 44 विकेट झटके थे।
FAQs
मौजूदा रणजी सीजन में आकिब नबी कितने विकेट ले चुके हैं?
यह भी पढ़ें: शिखर धवन की एक्स वाइफ को लौटानी पड़ेगी इतने करोड़ की रकम, क्रिकेटर को धोखा देकर लिए थे ठग