Mumbai Indians
Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): आईपीएल 2025 की तैयारी जोरो के साथ शुरू हो चुकी है और हाल ही में बीसीसीआई के द्वारा रिटेंशन को लेकर भी बड़ी अपडेट दी गई है। बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा यह नियम बनाया गया है कि, एक फ्रेंचाइजी के द्वारा अधिकतम 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जाएगा उसके साथ ही एक खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड के तहत इस स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।

आईपीएल 2025 के पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की स्क्वाड से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी सामने आई है और उस जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट जल्द से जल्द अपने कप्तान को बदलने के बारे में विचार कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

हार्दिक कर रहे थे Mumbai Indians की कप्तानी

Hardik Pandya-Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2024 के ठीक पहले रोहित शर्मा को उनके पद से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में बेहद ही शर्मनाक रहा है इसी वजह से कहा जा रहा है कि आईपीएल 2025 के पहले मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें कप्तानी के पद से हटाने का फैसला किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक पांड्या की जगह पर मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा किसी नए खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं Mumbai Indians के कप्तान

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के हवाले से यह खबर आ रही है कि, आगामी आईपीएल सत्र के पहले ये अपने कप्तान को बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं। चूंकि अभी हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान है लेकिन उनके प्रदर्शन से मैनेजमेंट खुश नहीं है इसी वजह से कहा जा रहा है की हार्दिक पांड्या की जगह पर अब आगामी सत्र में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से कप्तान के बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं और इसी वजह से मैनेजमेंट के द्वारा यह फैसला किया जा सकता है।

भारतीय टीम के कप्तान हैं सूर्यकुमार

टीम इंडिया (Team India) के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम की भी कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के द्वारा इन्हें T20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है और बतौर कप्तान इन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। सुनने में आ रहा है कि सूर्यकुमार यादव को मैनेजमेंट ने लंबे समय तक के लिए कप्तानी सौंप दी है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, जय शाह ने इन 2 दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...