Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव की चमकी किस्मत, मुंबई इंडियंस छोड़ बने इस चैंपियन टीम के कप्तान

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की अगुआई में ही खेलते हुए दिखाई देगी। सूर्यकुमार यादव आईपीएल में भी एक जाना पहचाना नाम हैं और ये मुंबई इंडियंस की स्क्वाड का हिस्सा हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है।

लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि, मुंबई इंडियंस का यह शानदार बल्लेबाज आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हें एक फ्रेंचाइजी के द्वारा टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

IPL 2025 में इस टीम की कप्तानी कर सकते हैं Suryakumar Yadav

IPL 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव की चमकी किस्मत, मुंबई इंडियंस छोड़ बने इस चैंपियन टीम के कप्तान 1

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हवाले से यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि, IPL 2025 में ये मुंबई इंडियंस की स्क्वाड के साथ नहीं रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या ने मुंबई की मैनेजमेंट के सामने कप्तानी की मांग की थी लेकिन मैनेजमेंट ने इनकी मांगों को खारिज कर दिया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार यादव को ट्रेड के माध्यम से कोलकाता भेज सकती है। सुनने में आया है कि, सूर्या IPL 2025 में कोलकाता की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

अय्यर के साथ ट्रेड हो सकते हैं Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हवाले से यह खबर आई है कि, मुंबइया की फ्रेंचाइजी के द्वारा इन्हें ट्रेड के माध्यम से कोलकाता भेजा जा सकता है। वहीं कोलकाता की फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार यादव के बदले श्रेयस अय्यर को ट्रेड कर सकती है। IPL 2025 में कोलकाता की कमान सूर्या को सौंपी जा सकती है वहीं मुंबई के बारे में कहा जा रहा है कि, ये भी IPL 2024 के चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त कर सकती है ।

बेहद ही शानदार हैं सूर्या के आकड़े

अगर बात करें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के आकड़ों की तो इनके आकड़े बेहद ही शानदार हैं। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 150 आईपीएल मैचों की 135 पारियों में 32.09 की बेहतरीन औसत और 145.33 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 3594 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 मर्तबा शतकीय और 24 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

इसे भी पढ़ें – नितीश-मयंक-चक्रवर्ती के साथ भेदभाव, तो चुपके से गंभीर के 3 लाडलों की एंट्री, इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित! 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!