Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

आईपीएल ऑक्शन से पहले बड़ा खुलासा, सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं मुंबई की कप्तानी

आईपीएल ऑक्शन से पहले बड़ा खुलासा, सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं मुंबई की कप्तानी 1

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जिसमें देश-विदेश के काफी सारे खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। कई सारे खिलाड़ी करोड़पति बन जाएंगे, जबकि कुछ को अनसोल्ड रहना भी पड़ सकता है।

आईपीएल 2026 के ऑक्शन की चर्चा के बीच मुंबई की कप्तानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है और कप्तानी की रेस में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सबसे आगे बताए जा रहे हैं। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं।

Suryakumar Yadav को मिलेगी मुंबई की कमान!

आईपीएल ऑक्शन से पहले बड़ा खुलासा, Suryakumar Yadav कर सकते हैं मुंबई की कप्तानी

आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे कि शायद यहां पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी की बात हो रही है लेकिन हम बता दें कि ऐसा नहीं है। हम यहां पर मुंबई क्रिकेट टीम की बात कर रहे हैं, जिसे 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लेना है, जो भारत के घरेलू क्रिकेट के प्रमुख टी20 टूर्नामेंट है।

इसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सूर्यकुमार ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलना चाहते हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले खाली पड़े समय का उपयोग भारतीय कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर करना चाहते हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दी उपलब्धता की जानकारी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का चयन करने वाली है और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। ऐसे में उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है। रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कमान शार्दुल ठाकुर के पास है।

वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर के कप्तानी करने की उम्मीद थी लेकिन वह सिडनी वनडे में इंजरी के कारण कुछ समय के लिए मैदान से दूर रहेंगे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है, क्योंकि वो पहले भी मुंबई की कमान संभाल चुके हैं और टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी भी करते हैं।

लंबे समय से मुंबई के लिए नहीं खेले हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को (Suryakumar Yadav) जब भी समय मिलता है, घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन इस साल वो ज्यादा एक्शन में नहीं नजर आए हैं। इसके पीछे की वजह इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल रहा है। सूर्यकुमार ने मुंबई के लिए आखिरी बार फरवरी में रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला था। इसके बाद, उन्होंने हाल ही में पुडुचेरी के खिलाफ मुकाबले में ना खेलने की जानकारी MCA को दी थी।

सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर पर एक नजर

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सबसे छोटे फॉर्मेट में एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी माना जाता है, जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इस फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। सूर्यकुमार ने टी20 करियर में अभी तक 337 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 311 पारियों में 35.10 की औसत से 8776 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्या का स्ट्राइक रेट 152.83 का है।

अगर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में करें तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 95 मैचों की 89 पारियों में 36.72 की औसत और 164.41 की स्ट्राइक रेट से 2754 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक आए हैं।

FAQs

सूर्यकुमार यादव को किस टूर्नामेंट के लिए मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है?
सूर्यकुमार यादव को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है।
सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए एक्शन में कब नजर आएंगे?
सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए एक्शन में 9 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत बने भारत के 38वें टेस्ट कप्तान, जानें अब तक किसका रिकॉर्ड रहा है सबसे बेस्ट

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!