Suryakumar Yadav told his final decision to Nita Ambani, refused to play for MI, will play with this team in IPL 2025

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। जिसके चलते अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस के खेमे में बदलाव होना तय माना जा रहा है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की थी।

जिसके चलते भी टीम में दरार पड़ गई थी। क्योंकि, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद कई खिलाड़ी मुंबई मैनजमेंट के निर्णय से नाराज थे। जबकि अब टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी मुंबई टीम की मालकिन नीता अंबानी को अपना अंतिम फैसला सुना चुकें हैं और टीम का साथ छोड़ने जा रहें हैं।

Suryakumar Yadav छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस का साथ

नीता अंबानी को सूर्यकुमार यादव ने सुनाया अपना अंतिम फैसला, MI के लिए खेलने से किया मना, IPL 2025 में इस टीम से खेलेंगे 1

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का प्रदर्शन शानदार रहा था। जिसके बाद भी आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्या नहीं खेल सकते हैं। क्योंकि, सूर्यकुमार यादव अब किसी और टीम की तरफ से खेलना चाहते हैं।

ऐसा हम नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। सूर्या को अब आईपीएल 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की तरफ से ऑफर आ रहा है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है सूर्या अपनी पुरानी टीम केकेआर टीम में शामिल हो सकते हैं।

केकेआर टीम के बन सकते हैं कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल की शुरुआत मुंबई इंडियंस टीम के साथ किए थे। लेकिन अब अब सूर्या को केकेआर टीम से दोबारा ऑफर आ रहा है। जबकि अब सूर्यकुमार यादव भी कोलकाता में खेलने के लिए बहुत जल्द फैसला ले सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि, कोलकाता नाईट राइडर्स टीम सूर्या को टीम का कप्तान भी बनाना चाहती है। क्योंकि, सूर्या अभी टीम इंडिया की कप्तानी शानदार तरीके से कर रहें हैं। जिसके चलते भी उन्हें केकेआर टीम से ऑफर आ रहा है।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

बात करें अगर, सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर की तो उन्होंने अबतक आईपीएल में 150 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उनके नाम 135 पारियों में 32 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 3594 रन हैं। सूर्या अबतक आईपीएल में 2 शतक और 24 अर्धशतक जड़ चुकें हैं। सूर्या का आईपीएल में डेब्यू साल 2012 में हुआ था।

Also Read: चेन्नई में मात्र 58 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन का रिकॉर्ड, बन जायेंगे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी