Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

मौजूदा समय में टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई देते हैं। सूर्यकुमार यादव के आने के बाद मुंबई इंडियंस ने 2 खिताब अपने नाम किए हैं और पिछले साल तो इन्हें टीम का उपकप्तान तक नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही थी कि, मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें अब जल्द ही टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

लेकिन इसके साथ ही यह खबर आ रही है कि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आईपीएल 2025 में टीम के साथ दिखाई नहीं देंगे और वो किसी दूसरी टीम के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर को भी दूसरी टीमें अपने साथ जुड़ने का प्रस्ताव दे सकती हैं।

Advertisment
Advertisment

कोलकाता के कप्तान बन सकते हैं Suryakumar Yadav

IPL 2025 से पहले हुआ बड़ा खेला, सूर्या बने KKR के नए कप्तान, श्रेयस अय्यर की छुट्टी 1

सूर्यकुमार यादव के बारे में यह खबर आ रही है कि, हार्दिक पंड्या के कप्तान बनने के बाद मैनेजमेंट और इनके दरमियान रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं और इसी वजह से टीम के प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और ये कोलकाता के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि, कोलकाता की टीम के द्वारा इन्हें कप्तानी का ऑफर दिया जा सकता है।

पहले भी कोलकाता की तरफ से खेल चुके हैं Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस में आने से पहले कोलकाता की टीम का हिस्सा थे और इन्होंने इस टीम के लिए ढेरों रन बनाए हैं। लेकिन साल 2018 आईपीएल के पहले कोलकाता की टीम के द्वारा इन्हें रिलीज किया गया और ये मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए। मुंबई इंडियंस में सूर्यकुमार के आ जाने से टीम का संतुलन पहले से बेहतर हो गया है और प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है।

Advertisment
Advertisment

इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बारे में यह खबर वायरल हो रही है कि, सूर्यकुमार के आने के बाद इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, श्रेयस अय्यर को किसी दूसरी टीम के द्वारा कप्तानी का ऑफर दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर कप्तान जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – मुंबई इंडियंस को मिला नया कैप्टन, तो रोहित-हार्दिक दोनों रिलीज! नीता अंबानी ने सिर्फ इन 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...