Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) को हाल ही में भारत की T20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। सूर्यकुमार को हेड कोच गौतम गंभीर की सिफारिश पर कप्तान बनाया गया है।

IPL 2025 में RCB के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आए हैं। IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली सूर्यकुमार की बल्लेबाजी शैली और उनके खेल को समझने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्यकुमार RCB में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। RCB को एक स्थिर मिडल ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत है और सूर्यकुमार उस भूमिका के लिए पूरी तरह फिट बैठते हैं।

Advertisment
Advertisment

Virat Kohli की सिफारिश पर बनाए जा सकते हैं RCB के कप्तान

RCB में सूर्यकुमार यादव आते हैं, तो टीम के पूर्वकप्तानौर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खुद सूर्यकुमार का नाम कप्तान के तौर पर सुझा सकते हैं। विराट लंबे समय तक RCB के कप्तान रहे हैं। इस समय फॉफ डु प्लेसिस टीम के कप्तान हैं, लेकिन मैनेजमेंट एक नए कप्तान की तलाश कर रही है। सूर्यकुमार की हालिया कप्तानी और आक्रामक रणनीति को देखते हुए RCB के अगले कप्तान हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह RCB के लिए एक बड़ा बदलाव होगा और शायद वो पहली बार आईपीएल खिताब जीतने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा सके।

Rajat Patidar को बनाया जा सकता है उपकप्तान

सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स के उपकप्तान के तौर पर रजत पाटीदार को जिम्मेदारी दी जा सकती है। रजत पाटीदार ने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं और टीम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह पक्की की है। टीम प्रबंधन उन पर भरोसा करता है और उन्हें उपकप्तान बनाकर टीम के नेतृत्व में शामिल करने की योजना बना सकता है। सूर्यकुमार यादव और रजत पाटीदार की जोड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को एक नया और सफल नेतृत्व प्रदान कर सकती है, जिससे टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: योगराज सिंह से भी खतरनाक निकले इस युवा खिलाड़ी के पापा, बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए एक भी दिन नहीं भेजा स्कूल, बना दिया अनपढ़

 

Advertisment
Advertisment