Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

T20 World Cup 2026: कीवियों ने 10 विकेट से UAE को रोंदा, पॉइंट्स टेबल में अर्जित किए भारत से ज्यादा अंक

T20 World Cup 2026: Kiwis thrash UAE by 10 wickets, earn more points than India in the points table

New Zealand vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026: यूएई और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले को यूएई की टीम ने 28 गेंद रहते 10 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही इस टीम ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप कर लिया है और इस समय इसके अंक भारत से भी ज्यादा हो गए हैं।

UAE ने बनाए थे 173-6 रन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करने आई यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। इस दौरान इसके कप्तान मुहम्मद वसीम ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली। वहीं अलीशान शरफू के बल्ले से 55 रन और मयंक कुमार के बल्ले से अंत में 21 रनों का फिनिशिंग टच देखने को मिला। विरोधी टीम के लिए मैट हेनरी सबसे सफल रहे और उन्होंने दो विकेट चटकाए। जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

10 विकेट से New Zealand Team ने जीत लिया मैच

New Zealand vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026
New Zealand vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026

174 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम शुरुआत से ही डोमिनेट करते नजर आई और अंततः 15.2 ओवर में 175 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान टिम सीफ़र्ट और फिन एलेन दोनों के बल्ले से तूफान आया। टिम सीफ़र्ट ने 42 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 89 रन वहीं फिन एलेन ने 50 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली। विरोधी टीम का कोई भी गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सका।

हालांकि इस दौरान हैदर अली ने चार ओवर में महज 27 रन दिए और सबसे किफायती गेंदबाजी की। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच विकेटकीपर टिम सीफ़र्ट बने।

यह भी पढ़ें: IND vs NAM: भारत की प्लेइंग XI आई सामने, नामीबिया के खिलाफ अभिषेक-बुमराह को जगह नही

न्यूजीलैंड ने किया टेबल टॉप

बताते चलें कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रुप डी में अब तक कुल दो मैच खेले हैं और दोनों मैच जीत कर उसने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमा लिया है। दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के साथ ही न्यूजीलैंड टीम के चार अंक हो गए हैं। ग्रुप डी में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है और उसके अंक दो हैं। यूएई की बात करें तो यूएई इस हार के साथ ही चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

टीम इंडिया ग्रुप ए में टॉप पर है। लेकिन उसके दो ही अंक हैं। हालांकि यह भी बात है कि इंडिया ने अभी सिर्फ एक ही मैच खेला है। लेकिन कीवी टीम ने दो मैच खेल और जीत सुपर 8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

FAQs

न्यूजीलैंड बनाम संयुक्त अरब अमीरात का मैच किसने जीता?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

यह भी पढ़ें: हकदार नहीं थे फिर भी मिला BCCI का सलाना कॉन्ट्रैक्ट! इन 3 खिलाड़ियों के लिए काम आई कोच गंभीर की सिफारिश

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!