न्यूजीलैंड की टीम अगले महीने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी। अब इसके लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टी20 स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी मिचेल सेंटनर को मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)के खिलाड़ी को डेब्यू का भी मौका मिला है। अब आप सोच रहे होंगे कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के किस खिलाड़ी को ट्राई सीरीज में मौका मिला है। तो चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी।
Mumbai Indians के इस खिलाड़ी को मिला मौका
हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम बेवॉन जैकब्स है। बेवॉन जैकब्स को पहली बार श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में चुना गया था, लेकिन तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था। अब उन्हें ट्राई सीरीज के लिए भी कीवी स्क्वाड में बरकरार रखा गया है। उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर जैसे प्लेयर्स ने आईपीएल में हिस्सा लिया था। इसी वजह ये खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। अब उनकी भी वापसी हुई है।
जैकब्स का क्रिकेट करियर
जैकब्स ने 3 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे और ऑकलैंड में पले-बढ़े, जहां उन्होंने अपने पिता से क्रिकेट सीखा। उन्होंने 2021 क्राइस्टचर्च मेट्रो प्रतियोगिता में साइडेनहैम क्रिकेट क्लब के लिए खेला और ओल्ड बॉयज कॉलेजियंस के खिलाफ एक मैच में 178 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था। उन्होंने ऑकलैंड के लिए आयु-स्तर के क्रिकेट और वेस्टलेक बॉयज हाई स्कूल के लिए स्कूल-स्तर के क्रिकेट में भी प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने 25 नवंबर 2023 को कैंटरबरी के लिए लिस्ट ए में पदार्पण किया। उन्होंने 19 दिसंबर 2023 को कैंटरबरी किंग्स के लिए टी20 में पदार्पण किया और अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 20 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने 2024/25 घरेलू सत्र से पहले ऑकलैंड के साथ करार किया। ऑकलैंड के लिए अपने फर्स्ट-क्लास डेब्यू में उन्होंने वेलिंगटन के खिलाफ 75 और 79 रन की पारियां खेलीं। उन्होंने 2024-25 प्लंकेट शील्ड में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ 157 रन की शानदार पारी खेली। उनके नाम एक टी20 शतक भी है, जो उन्होंने 2023-24 क्वींसलैंड टी20 मैक्स प्रतियोगिता में साउथ ब्रिस्बेन के लिए 40 गेंदों में 100 रन बनाकर बनाया था।
केन विलियमसन हैं स्क्वाड से बाहर
केन विलियमसन और लॉकी फर्ग्यूसन को स्क्वाड से बाहर रखा गया है। विलियमसन ने मिडिलसेक्स के साथ एक डील साइन की है, जिसमें हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेलना भी शामिल है। इसी वजह से उन्होंने इस दौरे के लिए खुद को अनुउपलब्ध बताया है। दूसरी तरफ फर्ग्यूसन को रेस्ट दिया गया है। काइल जेमीसन को भी स्क्वाड से बाहर रखा गया है, क्योंकि वह पिता बनने वाले हैं।
न्यूजीलैंड की टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।
ये भी पढ़ें: MI से कप्तान, तो CSK-GT के अनुभवी प्लेयर्स ड्रॉप, ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान