Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

MI से टीम इंडिया को भी मिला धोनी जैसा खतरनाक फिनिशर, एक ओवर में चुटकियों में जड़ देता 27 रन

MI
IPL 2025 में कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से न केवल फैंस का दिल जीता है बल्कि सेलेक्टर्स को भी इंप्रेस कर दिया है। इस आईपीएल सीजन में भी मुंबई इंडियंस(MI) की टीम में एक ऐसा ही खिलाड़ी है जिसे टीम इंडिया (Team India) का दूसरा धोनी माना जा रहा है। वो अपनी खतरनाक फिनिशिंग के लिए जाना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किल खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी?

कौन है ये खिलाड़ी

MI

हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम नमन धीर (Naman Dhir) है। आईपीएल 2025 में नमन धीर ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर निचले क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को कई मैचों में मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में ₹5.25 करोड़ में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस ₹30 लाख था।

आईपीएल 2025 में नमन धीर का प्रदर्शन

उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ एक मैच में उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर अंतिम दो ओवरों में 48 रन जोड़े, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने मुकेश कुमार के खिलाफ एक ओवर में 27 रन भी ठोके।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक अन्य मैच में उन्होंने 17 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक और मैच में उन्होंने 24 गेंदों में 46 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

ऑलराउंडर क्षमता

नमन धीर (Naman Dhir) एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में उन्हें गेंदबाजी में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं या विकेट लेने में सफल नहीं रहे हैं। उनकी निडर बल्लेबाजी और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता ने मुंबई इंडियंस को कई मैचों में जीत दिलाने में मदद की है, खासकर जब टीम मुश्किल में थी।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!