New ODI Captain and Vice-Captain Of Team India: वनडे क्रिकेट का अगला वर्ल्ड कप 2027 में होना है। दो साल बाद, होने वाले इस मेगा इवेंट के मैच इस बार दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का हिस्सा टीम इंडिया भी बनेगी।
भारत के हाथ से पिछली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा अवसर निकल गया था लेकिन इस बार टीम इंडिया (Team India) कोई भी कमी नहीं रखना चाहेगी।
2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में चूक गई थी टीम इंडिया
वनडे वर्ल्ड कप संस्करण का आयोजन पिछली बार भारतीय सरजमीं पर हुआ था और इसमें टीम इंडिया (Team India) का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला था। फाइनल से पहले भारत के सामने हर एक विरोधी टीम को घुटने टेकने पड़े थे। टीम इंडिया ने एक से बढ़कर एक बड़ी टीमों को हराया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का काम तमाम कर दिया और टीम इंडिया को दिल तोड़ने वाली हार नसीब हुई।
इस हार के कारण भारतीय टीम (Team India) को गहरा धक्का लगा था और सभी खिलाड़ी बेहद मायूस नजर आए थे। काफी सारे खिलाड़ी वर्ल्ड कप के अगले संस्करण में भी खेलने की रेस में हैं और अब कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे। इसके लिए टीम इंडिया की अगली कुछ आगामी वनडे सीरीज काफी अहम हैं, क्योंकि इससे कमियों को दूर करने और योजनाओं को बनाने का अवसर मिलेगा।
छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में खेलती नजर आएगी Team India
भारत ने अपना आखिरी वनडे मैच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के रूप में खेला था, जिसमें उसने न्यूजीलैंड को मात दी थी। इसके बाद से टीम इंडिया (Team India) टेस्ट और टी20 मुकाबलों में ही व्यस्त रही लेकिन वनडे नहीं खेले। अब उसे ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 19 अक्टूबर से पर्थ में होगा। दूसरा वनडे एडिलेड में 23 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में होना है।
IND vs AUS वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
समय (भारतीय समयानुसार)
|
पहला वनडे | 19 अक्टूबर | पर्थ | सुबह 9 बजे |
दूसरा वनडे | 23 अक्टूबर | एडिलेड | सुबह 9 बजे |
तीसरा वनडे | 25 अक्टूबर | सिडनी | सुबह 9 बजे |
ऑस्ट्रेलिया के बाद, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत
ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज के बाद, भारत (Team India) का अगली दो ओडीआई सीरीज में दक्षिण अफ्रिका और न्यूजीलैंड से सामना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इसी साल भारत आएगी और 30 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रांची में करेगी। इसके बाद, दूसरा वनडे रायपुर में 3 दिसंबर को खेला जाएगा, वहीं तीसरा वनडे में 6 दिसंबर को विशाखापट्ट्नम में होगा।
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को 2026 की शुरुआत में भारत आना है। दोनों टीमों के बीच 11 जनवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में होगा। वहीं, तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
IND vs SA ODI सीरीज का शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
समय (भारतीय समयानुसार)
|
पहला वनडे | 30 नवंबर | रांची | दोपहर 1:30 बजे |
दूसरा वनडे | 3 दिसंबर | रायपुर | दोपहर 1:30 बजे |
तीसरा वनडे | 6 दिसंबर | विशाखापट्ट्नम | दोपहर 1:30 बजे |
IND vs NZ ODI सीरीज का शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
समय (भारतीय समयानुसार)
|
पहला वनडे | 11 जनवरी | वडोदरा | दोपहर 1:30 बजे |
दूसरा वनडे | 14 जनवरी | राजकोट | दोपहर 1:30 बजे |
तीसरा वनडे | 18 जनवरी | इंदौर | दोपहर 1:30 बजे |
ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए Team India के कप्तान-उपकप्तान घोषित
हाल ही में बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित किया और इसी के साथ नए लीडरशिप ग्रुप का भी ऐलान कर दिया। वनडे में अब रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बना दिया गया है। गिल टेस्ट में भी कप्तानी करते हैं और टी20 इंटरनेशनल में उपकप्तान हैं। वहीं, वनडे में उपकप्तानी की भूमिका अब श्रेयस अय्यर निभाएंगे।
ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद, इन्हें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपनी-अपनी भूमिका में कायम रखा जाएगा। गिल को तो पहले 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक कप्तान बना दिया गया है। वहीं श्रेयस का कप्तान के रूप में डोमेस्टिक और आईपीएल रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इसी वजह से उन्हें उपकप्तानी की भूमिका से हटाया जाना मुश्किल लगता है।
FAQs
Team India को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रिका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल कितने मैच खेलने हैं?
2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा?
यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल की पारी इस भारतीय ओपनर के लिए बनी काल, अब शायद कभी नहीं कर पायेगा टेस्ट डेब्यू