Team India: टीम इंडिया (Team India ) दुनिया की सबसे ज्यादा क्रिकेट खेलने वाली टीम है. टीम इंडिया के खिलाड़ी पोरे साल व्यस्त रहते है. वो साल भर टीम इंडिया के लिए क्रिकेट तो खेलते ही है और इसके साथ ही वो दो महीने से ज्यादा समय के लिए आईपीएल भी खेलते है. टीम इंडिया इतनी ज्यादा क्रिकेट खेलती है क्योंकि उनको देखने फैंस हर जगह मौजूद रहते है.
बीसीसीआई (BCCI) ने साल 2025 में होने मैचों के लिए भारतीय टीम का कार्यक्रम जारी कर दिया है जिसमें अब टीम इंडिया को बचे हुए आधे साल में 30 मुकाबले खेलने है. तो चलिए जानते हैं कि टीम इंडिया को किसके खिलाफ और कितने मुकाबले खेलने है.
शुरू हो गया Team India का इंग्लैंड दौरा
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहाँ उन्हें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. जिसमें से एक मैच खेला जा चुका है और अब 4 मैच और बचे हुए है. टीम इंडिया को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. हालाँकि वो बचे हुए मैचों में वापसी जरूर करना चाहेंगी. टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला 6 जून से एजबेस्टन में खेलना है और आखिरी मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जायेगा.
Date | Match | Venue |
02-06 July | 2nd Test |
Edgbaston, Birmingham
|
10-14 July | 3rd Test | Lord’s, London |
23-27 July | 4th Test |
Emirates Old Trafford, Manchester
|
31-04 Aug | 5th Test |
Kennington Oval, London
|
भारत का बांग्लादेश दौरा
टीम इंडिया को इंग्लैंड के लम्बे दौरे के बाद बांग्लादेश का दौरा करना है. इंडिया और बांग्लादेश के दरमियान वाइट बॉल की सीरीज खेली जानी है. इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले जाने है. ये सीरीज अगस्त के महीने में खेली जाएगी. वनडे सीरीज की शुरूआत 17 अगस्त से होगी जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 26 अगस्त से होगी.
Date | Match | Venue |
17 Aug | 1st ODI |
Shere Bangla National Stadium, Dhaka
|
20 Aug | 2nd ODI |
Shere Bangla National Stadium, Dhaka
|
23 Aug | 3rd ODI |
Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium, Chattogram
|
26 Aug | 1st T20I |
Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium, Chattogram
|
29 Aug | 2nd T20I |
Shere Bangla National Stadium, Dhaka
|
31 Aug | 3rd T20I |
Shere Bangla National Stadium, Dhaka
|
वेस्टइंडीज करेगी भारत का दौरा
वेस्टइंडीज की टीम लम्बे समय के बाद भारत का दौरा करेगी. वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज और इंडिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जो कि 2 से 14 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी.
Date | Match | Venue |
02-06 Oct | 1st Test |
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
|
10-14 Aug | 2nd Test |
Arun Jaitley Stadium, Delhi
|
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा
टीम इंडिया को इस साल के अंत में इस बार भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच इस साल वाइट बॉल की सीरीज खेली जाएगी. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जायेंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी.
Date | Match | Venue |
19 Oct | 1st ODI |
Perth Stadium, Perth
|
23 Oct | 2nd ODI |
Adelaide Oval, Adelaide
|
25 Oct | 3rd ODI |
Sydney Cricket Ground, Sydney
|
29 Oct | 1st T20I |
Manuka Oval, Canberra
|
31 Oct | 2nd T20I |
Melbourne Cricket Ground, Melbourne
|
02 Nov | 3rd T20I |
Bellerive Oval, Hobart
|
06 Nov | 4th T20I |
Bill Pippen Oval, Gold Coast
|
08 Nov | 5th T20I |
The Gabba, Brisbane
|
साउथ अफ्रीका का भारत दौरा
साउथ अफ्रीका की टीम भी इस साल भारत का दौरा करेगी. साउथ अफ्रीका की टीम भी साल 2019 के बाद इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. अफ्रीका टेस्ट के साथ साथ वनडे और टी20 सीरीज भी खेलेगी. इस दौरे की शुरआत 14 नवंबर को टेस्ट के सतह होगी और आखिरी मैच 19 दिसंबर को खेला जायेगा.
Date | Match | Venue |
14-18 Nov | 1st Test |
Eden Gardens, Kolkata
|
22-26 Nov | 2nd Test |
Barsapara Cricket Stadium, Guwahati
|
30 Nov | 1st ODI |
JSCA International Stadium Complex, Ranchi
|
03 Dec | 2nd ODI |
Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur
|
06 Dec | 3rd ODI |
Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakha
|
09 Dec | 1ST T20I |
Barabati Stadium, Cuttack
|
11 Dec | 2ND T20I |
Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanp
|
14 Dec | 3RD T20I |
Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharamsala
|
17 Dec | 4TH T20I |
Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Luc
|
19 Dec | 5TH T20I |
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
|