Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के मैदान पर खेला गया. बेंगलुरु के मैदान पर हुए टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. जिस कारण से टीम इंडिया इस समय टेस्ट सीरीज में अब 0-1 से पिछड़ गई है.
इसी बीच रिपोर्ट्स आ रही है कि टीम इंडिया (Team India) को पुणे के मैदान पर होने वाले टेस्ट मैच से काफी बड़ा झटका लग सकता है. रिपोर्ट्स आ रही है कि रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) पुणे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होंगे और उनकी जगह पर मिस्ट्री स्पिनर प्लेइंग 11 में शामिल हो सकता है.
रविचंद्रन अश्विन होंगे पुणे टेस्ट मैच से बाहर

बेंगलुरु के मैदान पर हुए टेस्ट मैच के आखिरी दिन जब टीम इंडिया (Team India) मैदान पर 106 रनों को डिफेंड करने का प्रयास कर रही थी तो उस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं दिया और उन्हें अंत में केवल 2 ओवर की गेंदबाजी करने का मौका दिया. जिस कारण से रिपोर्ट्स आ रही है कि रविचंद्रन अश्विन इस समय किसी तरह की इंजरी से ग्रस्त है. जिस कारण से यह रिपोर्ट्स आ रही है कि रविचंद्रन अश्विन पुणे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते है.
वाशिंगटन सुंदर हुए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल
वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) जिन्हे बांग्लादेश टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला था उन्हें सेलेक्शन कमेटी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अंतिम 2 टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. वाशिंगटन सुंदर ने हाल ही में तमिलनाडु से खेलते हुए दिल्ली (Delhi) के खिलाफ शतक लगाने के साथ गेंदबाजी करते हुए मुकाबले में 6 विकेट भी झटके है.
Washington Sundar added to India’s Squad for the next two Test Matches.#INDvNZ #WashingtonSundar #TeamIndia #BCCI #RohitSharma #ViratKohli #Garime #GalaMontes #DishaPatani pic.twitter.com/ZQ45oRz5xO
— anand jha (@anandjha999936) October 20, 2024
अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को किया जा सकता है पुणे टेस्ट में शामिल
अगर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandrn Ashwin) पुणे टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं रहते है तो टीम मैनेजमेंट उनकी जगह पर टीम इंडिया के पुणे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को सकती है. अगर ऐसा होता है तो वाशिंगटन सुंदर सालों के बाद टीम इंडिया (Team India) के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते है.