Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News), क्रिकेट (Cricket)

क्लासेन-डी कॉक से नहीं बल्कि इस बल्लेबाज से डरी बैठी हैं टीम इंडिया, उड़ा दी बुमराह-कुलदीप के रातों की नींद

क्लासेन-डी कॉक से नहीं बल्कि इस बल्लेबाज से डरी बैठी हैं टीम इंडिया, उड़ा दी बुमराह-कुलदीप के रातों की नींद 1

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T-20 World Cup 2024) के  फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) साउथ अफ्रीका से भिड़ने को तैयार है. टीम इंडिया ने इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उनके गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है.

हालाँकि, फाइनल मुकाबले से पहले ही अफ्रीका के एक खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान और गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. भले ही अफ्रीका की टीम में क्विंटन डि काक और हेनरिक क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं लेकिन इनके अलावा एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसने टीम इंडिया की नींद उड़ा दी है.

क्लासेन और डी कॉक भी साबित हो सकते हैं खतरा

बता दें कि फाइनल मुकाबले में क्लासेन और डी कॉक भी भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं क्योंकि इन दोनों ही खिलाड़ी शुरुआत से आक्रमण करते हैं. ऐसे में गेंदबाज दबाव में आ सकते हैं. डी कॉक ने तो इस विश्व कप में कुछ बेहतरीन परियां खेली हैं. अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज डी कॉक की बात करें तो उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 143 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

क्लासेन की हिटिंग प्रतिभा से कौन नहीं वाकिफ है. भारत के प्लेइंग इलेवेन में तीन स्पिनर खेलते हैं और ऐसे में क्लासेन टीम के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं. उन्होंने आईपीएल 2024 में भी और इस वर्ल्ड कप में स्पिनर्स के खिलाफ कुछ आकर्षक शॉट्स खेले हैं.

ट्रिस्टन स्टब्स भारत के लिए हो सकते हैं सबसे बड़ा खतरा

क्लासेन-डी कॉक से नहीं बल्कि इस बल्लेबाज से डरी बैठी हैं टीम इंडिया, उड़ा दी बुमराह-कुलदीप के रातों की नींद 2

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.इस खिलाड़ी के पास स्पिनर्स को खेलने अच्छी तकनीकी है. इस वर्ल्ड कप में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव सभी बल्लेबाजों के लिए पहेली बने हुए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अक्षर पटेल भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

स्टब्स ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे और कुलदीप-अक्षर दोनों ही इसी टीम से खेलते थे. ऐसे में अफ्रीका का ये युवा खिलाड़ी इनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकता है क्योंकि उन्होंने आईपीएल के दैरान नेट्स में इनके खिलाफ अभ्यास भी किया होगा.

29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा फाइनल

भारत और अफ़्रीकी टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. ये दोनों ही टीमें अब तक इस विश्व कप में अपराजित रही हैं और कोई भी मुकाबला नहीं हारी हैं. इस दोनों के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार, 29 जून बारबाडोस में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: फाइनल मुकाबले में सीधे डेब्यू करेंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, कोहली-दुबे और जडेजा की खाएंगे जगह

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!