Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इस देश में खेलते नजर आ सकते हैं पृथ्वी शॉ

Team India-Prithvi Shaw announced to be out of Ranji-IPL, decided to play for this country and not India like Unmukt Chand

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw): भारतीय टीम के स्टार युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिए बीते कुछ साल बेहद ही खराब रहे हैं। क्योंकि, एक समय पर पृथ्वी भारत के सबसे बेहतरीन युवा बल्लेबाज माने जाते थे और उनकी तुलना महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से होती थी। लेकिन पिछले 3 साल से पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर ग्राफ गिरता जा रहा है।

जबकि अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में रिटेन नहीं किया है। जिसके चलते शॉ को बड़ा झटका लगा है। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को इस सीजन रणजी ट्रॉफी में भी खेलने का मौका नहीं मिला है। जिसके चलते अब पृथ्वी शॉ ने बड़ा फैसला किया है और अब इस देश की तरफ से क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

Prithvi Shaw का बड़ा फैसला!

इस देश में खेलते नजर आ सकते हैं पृथ्वी शॉ 1

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिसके चलते उन्होंने बड़ा कदम उठाया है। क्योंकि, अब पृथ्वी शॉ वापस से फॉर्म में आने के लिए इंग्लैंड की तरफ रुख किया है।

दरअसल, अब पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में खेले जाने वाले काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले भी वह काउंटी क्रिकेट खेला है। पृथ्वी शॉ ने नॉर्थहेम्पटनशायर टीम की तरफ से खेलने का फैसला किया है। अगर काउंटी में उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उनकी वापसी भारतीय टीम में हो सकती है।

रणजी में भी नहीं मिला मौका

बता दें कि, अभी भारतीय घरेलु क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी खेला जा रहा है। जिसमें पृथ्वी शॉ को मुंबई टीम में प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है। जिसके चलते पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका लगा है। पृथ्वी शॉ अब टीम इंडिया के बाद से अपनी घरेलु टीम मुंबई से भी बाहर होते हुए नजर आ रहें हैं। वहीं, आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जिसके चलते आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अगर पृथ्वी शॉ अनसोल्ड होते हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं हो सकती है।

उन्मुक्त चंद का रास्ता अपना सकते हैं

भारतीय टीम को साल 2012 में अपनी कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीताने वाले पूर्व खिलाड़ी उन्मुक्त चंद ने बड़ा फैसला किया था और भारत देश छोड़कर उन्होंने अमेरिका टीम की तरफ से खेलने का फैसला किया। जबकि अब पृथ्वी शॉ भी टीम इंडिया में जगह न मिलने के चलते उन्मुक्त चंद की राह पर चलते दिख सकते हैं।

Also Read: नंबर एक का चालू निकला गौतम गंभीर का चेला, पैसों के लालच के चलते जबरदस्ती खुद को फ्रेंचाइजी से करवाया रिलीज

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!