Team India T20 Squad: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया (Team India) वनडे सीरीज गंवा चुकी है लेकिन अभी इसका एक मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाना है। इसके बाद, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जो 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक खेली जाएगी।
इसके बाद, भारत को दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है और उसके खिलाफ 2 टेस्ट 3 वनडे व 5 टी20 मुकाबले खेलने हैं।
घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज में भिड़ेगी Team India

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे के साथ टी20 सीरीज की अहमियत काफी ज्यादा होगी, क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी होना है। ऐसे में तैयारियों के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये 5 मैच महत्वपूर्ण होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को सबसे पहले 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू करनी है। इसके बाद, 30 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। वहीं, 9 दिसंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।
पहला टी20 मैच कटक में होगा। इसके बाद, दूसरा टी20 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा टी20 14 दिसंबर को धर्मशाला में होगा। जबकि चौथा टी20 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां व अंतिम टी20 मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 1st T20I | 9 दिसंबर 2025 | कटक | शाम 7:00 बजे |
| 2nd T20I | 11 दिसंबर 2025 | मुल्लांपुर | शाम 7:00 बजे |
| 3rd T20I | 14 दिसंबर 2025 | धर्मशाला | शाम 7:00 बजे |
| 4th T20I | 17 दिसंबर 2025 | लखनऊ | शाम 7:00 बजे |
| 5th T20I | 19 दिसंबर 2025 | अहमदाबाद | शाम 7:00 बजे |
दक्षिण अफ्रीका T20I सीरीज के लिए MI के इन 4 खिलाड़ियों को मौका मिलना तय!
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के कई प्रमुख खिलाड़ी नजर आने की उम्मीद है और इसमें 4 मुंबई इंडियंस के हो सकते हैं। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का तो खेलना तय ही है। उनके साथ तिलक वर्मा, एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह भी नजर आ सकते हैं।
हार्दिक के अलावा ये तीनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 सीरीज में भी दिखेंगे। हार्दिक अपनी इंजरी से उबर रहे हैं और उनकी वापसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए होने की उम्मीद है। इसी वजह से उनके टी20 सीरीज में भी नजर आने की संभावना है।
CSK के इन 4 प्लेयर्स को भी Team India के स्क्वाड में जगह मिलने की उम्मीद
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में न सिर्फ मुंबई इंडियंस, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की भी लॉटरी लग सकती है और उनके भी 4 प्लेयर्स टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में नजर आ सकते हैं। ऑलराउंडर शिवम दुबे तो पहले से ही नियमित रूप से टी20 टीम का हिस्सा हैं और उनके दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी खेलने की उम्मीद है। दुबे के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, खलील अहमद और अंशुल कंबोज का भी चयन हो सकता है।
गायकवाड़ और खलील ने पिछले साल से भारत के लिए कोई भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है, जबकि अंशुल का तो इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू ही नहीं हुआ है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिवम दुबे के साथ इन तीनों को भी मौका मिल सकता है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, खलील अहमद, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह
नोट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए लेखक ने 16 सदस्यीय संभावित टीम का चयन अपनी पसंद के अनुसार किया है। बीसीसीआई द्वारा घोषित आधिकारिक स्क्वाड इससे मिलता-जुलता या फिर थोड़ा अलग हो सकता है।
FAQs
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कब खेला जाना है?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की कप्तानी किसके हाथों में हो सकती है?
यह भी पढ़ें: इधर शुभमन गिल हुए फ्लॉप, उधर मिथुन मन्हास ने तय कर लिया अफ्रीका ODI सीरीज के लिए भारत का कप्तान