Team India Playing 11 For South Africa Clash: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इसके बाद कल यानी रविवार (22 फरवरी) को टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी। ग्रुप X में शामिल भारत को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जिसने ग्रुप स्टेज के दौरान भारतीय टीम की ही तरफ अपने चारों ही मैचों में जीत हासिल की थी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 पर भी सभी की नजर बनी हुई है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी पसंद के ग्यारह खिलाड़ी चुने हैं।
आउट ऑफ फॉर्म अभिषेक शर्मा को हरभजन सिंह ने टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में दी जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया (Team India) के ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हाहाकार मचाया हुआ था। दावा किया जा रहा था कि टूर्नामेंट के दौरान अभिषेक अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा देंगे लेकिन अभी तक वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं। अभिषेक ने तीन मुकाबले खेले हैं और इस दौरान तीनों में ही डक पर आउट हुए हैं। उनको लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं लेकिन हरभजन सिंह ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 में जगह दी है।
हालांकि, हरभजन ने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि अगर अभिषेक आगे आने वाले मैचों में भी अच्छा नहीं करते हैं, तो फिर उनकी जगह संजू सैमसन की एंट्री हो सकती है। भज्जी ने कहा कि अगर अभिषेक शर्मा अगले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो हो सकता है कि आगे चलकर हमें संजू सैमसन को खेलते हुए देखने को मिले। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि इस मैच में अभिषेक का बल्ला कमाल दिखाएगा और वो भी खुलकर, क्योंकि अगर अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।
सुंदर और कुलदीप की जगह अक्षर और अर्शदीप पर हरभजन सिंह ने जताया भरोसा
टीम इंडिया (Team India) ने नीदरलैंड के खिलाफ अपने पिछले मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया था और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई थी। सुंदर एक ऑफ स्पिन ऑलराउंडर हैं। इसी वजह से काफी सारे लोगों का मानना है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया प्लेइंग 11 में बरकरार रख सकती है। हालांकि, हरभजन ने सुंदर के बजाय अक्षर को अपनी टीम में रखा है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अक्षर ज़रूर खेलेंगे। आपको वही टीम देखने को मिलेगी जो आपने यूएसए के खिलाफ पहले मैच में खेलते हुए देखी थी, और वह बिल्कुल सही टीम थी। अक्षर आपकी टीम के उपकप्तान हैं। वह एक कुशल गेंदबाज हैं, चाहे सामने बाएं हाथ का बल्लेबाज हो या दाएं हाथ का।
कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कि जैसे टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह को न खिलाकर कुलदीप यादव को मौका दिया था। ऐसा ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी करना चाहिए, क्योंकि प्रोटियाज टीम स्पिन गेंदबाजी ज्यादा बेहतर नहीं खेल पाती है। हालांकि, हरभजन इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं और उन्होंने अर्शदीप को बैक किया है। भज्जी ने कहा कि अर्शदीप सिंह की भूमिका बढ़ जाती है। वह नई गेंद से स्विंग कराते हैं और विकेट लेते हैं। यहां उतने स्पिनरों की जरूरत नहीं है जितने कोलंबो में थी। इसलिए यह एक तरह से सामान्य स्थिति में वापसी है। सभी खिलाड़ी खुद ही टीम में चुने जाते हैं।
इस तरह हरभजन सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) कि प्लेइंग 11 में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले की तुलना में एक ही बदलाव की बात कही है और वो बदलाव वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की वापसी है। इसके अलावा उन्होंने अन्य कोई भी बदलाव करने का सुझाव नहीं दिया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए हरभजन सिंह द्वारा चुनी गई टीम इंडिया (Team India) की संभावित 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
FAQs
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए हरभजन सिंह ने किस खिलाड़ी की वापसी पर जोर दिया है?
यह भी पढ़ें: माइकल वॉन का जागा पाकिस्तान प्रेम, PAK के लिए IPL ऑनर्स से भिड़े, बोले ‘ये अन्यायपूर्ण बात….’