Team India Squad For Ireland T20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2026 की समाप्ति के तुरंत बाद अफगानिस्तान और फिर आयरलैंड के साथ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों को ग्रो करने में मदद करने के लिए भारत यह सीरीज खेलते दिखाई देने वाली है।
यह सीरीज आयरलैंड में होगी और इस दौरान हमें टीम इंडिया (Team India) को लीड करने की जिम्मेदारी ईशान किशन संभालते दिखाई दे सकते हैं। तो आइए एक बार 15 मेंबर स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।
26 और 28 जून को होंगे मैच
बता दें कि भारत और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच अंतिम सीरीज साल 2023 में खेली गई थी। इस दौरान भी दोनों टीमों के बीच कुल दो टी20 मैच हुए थे और दोनों में इंडिया ने जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच दो टी20 मुकाबले होंगे। यह मुकाबले 26 और 28 जून को होने जा रहे हैं।
इन दोनों मैचों की शुरुआत शाम 6:00 बजे से होगी। दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम साल 2007 के बाद बेलफास्ट में खेलते नजर आएगी।
Ishan Kishan बन सकते हैं कप्तान

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत पूरी तरह से एक युवा टीम उतार सकती है और इस युवा टीम को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव नहीं बल्कि ईशान किशन संभाल सकते हैं। ईशान किशन डोमेस्टिक में भी कप्तानी करते नजर आ चुके हैं और हालिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उन्होंने ही जीता था। इसके अलावा वो आईपीएल 2026 में भी कप्तानी करते दिखाई देने वाले हैं। इस वजह से उन्हें कप्तान चुना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘ये 2 खिलाड़ी जीतेंगे कैप!’ आकाश चोपड़ा ने चुने IPL 2026 के टॉप रन स्कोरर और विकेट टेकर
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में ईशान किशन के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, आक़िब नबी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान नहीं होने के चलते कुछ नहीं कहा जा सकता। मगर काफी आसार हैं कि बोर्ड कुछ ऐसी ही टीम का चयन करेगी।
🚨 News 🚨
Schedule announced for #TeamIndia‘s tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series 👌
Details ▶️ https://t.co/txJpSlQ7oi#IREvIND pic.twitter.com/rKYRmzBUU8
— BCCI (@BCCI) March 21, 2026
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए Team India का संभावित स्क्वाड
ईशान किशन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, आक़िब नबी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
नोट: बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन काफी संभावनाएं हैं कि एक युवा टीम का ही चयन होगा और यही खिलाड़ी खेलेंगे।
FAQs
भारत और आयरलैंड के बीच अंतिम सीरीज कब हुई थी?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी 3000 रन भी बना लें, फिर भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान