Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टीम इंडिया को दिया धोखा, इस भारतीय क्रिकेटर का नाम पाकिस्तान सुपर लीग में दर्ज

टीम इंडिया को दिया धोखा, इस भारतीय क्रिकेटर का नाम पाकिस्तान सुपर लीग में दर्ज 1

Pakistan Super League 2026 Auction: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है और उसने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराकर जीत के साथ आगाज किया। हालांकि, इस बीच एक नए विवाद ने भी जन्म ले लिया है, क्योंकि एक भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के होने वाले ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

इस खिलाड़ी का नाम अग्नि चोपड़ा है, जो रणजी ट्रॉफी में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर चुके हैं। इसके अलावा वो फ़िल्मी बैकग्राउंड से भी हैं, क्योंकि उनके पिता विधु विनोद चोपड़ा एक लोकप्रिय डायरेक्टर हैं, जिन्होंने 3 इडियट्स और मुन्ना भाई एमबीबीएस फ्रेंचाइजी जैसी फ़िल्में बनाकर सफलता हासिल की।

Pakistan Super League 2026 के ऑक्शन के लिए जारी लिस्ट में अग्नि चोपड़ा का नाम भी शामिल

टीम इंडिया को दिया धोखा, इस भारतीय क्रिकेटर का नाम Pakistan Super League में दर्ज

सोशल मीडिया पर शनिवार को पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) 2026 के ऑक्शन में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें 822 नंबर के खिलाड़ी का नाम अग्नि चोपड़ा है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि यह कोई और नहीं, बल्कि विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा हैं। ऐसे में उनका नाम देखकर सोशल मीडिया यूजर काफी हैरान हैं और नाराजगी भी जता रहे हैं कि उन्होंने अपना नाम भारत के दुश्मन देश में होने वाली टी20 लीग में क्यों भेजा है।

बता दें कि PSL 2026 का ऑक्शन 11 फरवरी को होना है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई बड़े नामों को खरीददार नहीं मिले थे, ऐसे में वो भी PSL में अपना भाग्य आजमाएंगे। इस बार पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन का आयोजन एक बार फिर से आईपीएल वाली विंडो में होना है। ऐसे में दोनों लीगों का टकराव देखने को मिलेगा।

अग्नि चोपड़ा ने PSL के ऑक्शन में शामिल होने की खबरों को किया ख़ारिज

एकतरफ जहां सोशल मीडिया पर अग्नि चोपड़ा को PSL 2026 के ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर करने की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब उन्होंने अपना पक्ष रखा है। अग्नि ने पूरी तरह से इनकार कर दिया कि उन्होंने अपना नाम पाकिस्तान सुपर लीग के लिए भेजा है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और लिखा,

“मेरे नाम से एक टूर्नामेंट के संबंध में फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने पीएसएल के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। मैं पूरी तरह से अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि गलत सूचनाओं के झांसे में न आएं।”

भारतीय क्रिकेट को छोड़ चुके हैं अग्नि चोपड़ा

आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे कि भारत में क्रिकेट खेलने के बावजूद अग्नि चोपड़ा PSL में कैसे रजिस्टर कर सकते हैं तो बता दें कि अग्नि ने 2024-25 सीजन के संन्यास ले लिया था और यूएसएस चले गए थे, जहां उनका जन्म हुआ था। इसी वजह से उनके पास यूएसए की नागरिकता है। हालांकि, वो भारतीय क्रिकेट में अंडर-19 लेवल पर मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, मिजोरम की तरफ से रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सा ले चुके हैं।

FAQs

अग्नि चोपड़ा किस फिल्म डायरेक्टर के बेटे हैं?
विधु विनोद चोपड़ा
रणजी ट्रॉफी में अग्नि चोपड़ा किस टीम का हिस्सा थे?
मिजोरम

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया पर किया गया काला जादू, पंत-तिलक-सुंदर-हर्षित के बाद अब जसप्रीत बुमराह हुए बीमार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!