Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान का ऐलान, गंभीर के 2 लाडलों को जिम्मेदारी

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया की निगाह एशिया कप पर है। टीम इंडिया अपना दबदबा कायम रखने के लिए एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी। उम्मीद ये की जा रही है की एशिया कप 2025 में टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से लैस होगी।

लेकिन टीम इंडिया के फैंस के दिल में सबसे बड़ा सवाल ये आ रहा था कि आखिर इस एशिया कप में टीम की कमान कौन संभालेगा। इसको लेकर कई नामों की चर्चा भी थी। वहीं अब टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने ये लगभग ये तय कर लिया है की आखिर एशिया कप में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा।

सूर्यकुमार यादव होंगे टीम के कप्तान

Asia Cup 2025

टीम इंडिया को टी 20 विश्वकप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं करेंगे। दरअसल इस बार का एशिया कप टी 20 फॉर्मेट में खेल जाएगा और विश्वकप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी 20 फॉर्मेट से सन्यास ले लिया था, जिसके बाद इस बात की चर्चा होने लगी की आखिर टीम इंडिया की कमान एशिया कप में कौन संभालेगा।

बता दें इस बात की पुष्टि लगभग हो गई है की एशिया कप में टीम इंडिया की कमान किसके हाथों में होगी। एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ही हो सकते हैं। रोहित के सन्यास के बाद से ही सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया के टी 20 फॉर्मेट का कप्तान चुना गया था।

हार्दिक होंगे उपकप्तान

वहीं अगर टीम के उपकप्तान की बात करे तो इस टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी हार्दिक पाण्ड्य को सौंपी जा सकती है। बता दें हार्दिक पहले भी कई मुकाबलों में ये जिम्मेदारी निभा चुके हैं, साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की कमान बतौर कप्तान संभाली हुई है। वहीं आईपीएल में वो मुंबई इंडियंस की टीम का नेतृत्व भी करते हैं।

ऐसे में उनके अच्छे खासे अनुभव को देखते हुए टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बता दें पिछली बार एशिया कप का खिताब भारत ने जीत था तब ये मुकाबला ODI फॉर्मेट में खेलगा गया था और टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी।

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग: जिसने टीम इंडिया को दिलाई 2-2 ट्रॉफी, उसी को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए बनाया कप्तान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!