Team India: क्रिकेट एक ऐसा गेम है, जिसे पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। खिलाड़ियों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही फैंस अपने पंसदीदा खिलाड़ी की निजी जिंदगी के बारे में भी जानने में दिलचस्पी रखते हैं। किस खिलाड़ी की जिंदगी में क्या चल रहा है या किसके साथ अफेयर अफेयर चल रहा है। इन सभी बातों की जानकारी खिलाड़ी के फैंस को होनी चाहिए।
लेकिन कई बार खिलाड़ी ऐसे काम कर जाते हैं जिसे सुनने के बाद फैंस के पास आश्चर्य करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं रह जाता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में टीम इंडिया (Team India) के एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं जोकि 70 साल से ज्यादा की उम्र में दूल्हा बना है। इस पूर्व कप्तान ने एक 28 साल छोटी अप्सरा सी सुंदर लड़की से शादी रचाई थी। यह खबर हर किसी के लिए एक अजूबे से कम नहीं थी।
66 साल के की उम्र में रचाई शादी
बड़े सितारों के लिए दूसरी शादी करना या अफेयर करना कोई बड़ी बात नहीं होती है। ऐसा कई बाक देखने को मिला है जब किसी खिलाड़ी या बड़े सिताने अपनी लंबी से लंबी शादी को खत्म कर अपने से बहुत छोटी उम्र की लड़की से शादी रचाई है।
आज हम आपको ऐसा ही एक मामला बताने वाले हैं। जिसमें टीम इंडिया (Team India) एक क्रिकेटर ने अपनी से 28 साल छोटी लड़की से लगभग 66 साल की उम्र में शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी पत्नी को तलाकर देकर यह कदम उठाया है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान अरुण लाल है। अरुण ने आज से लगभग 3 साल पहले बुलबुल साहा से शादी रचाई थी। दंपत्ति अभी भी साथ हमें में हंसी खुशी रह रहे हैं।
दोनो की शादी को हुए पूरे हुए 3 साल
बता दें अरुण लाल और बुलबुल साहा की शादी को अब 3 साल पूरे हो चुके हैं। दोनो ने 02 मई 2022 में शादी रचाई थी। दोनो ने हाल ही में मिलकर अरुण का 70वां जन्मदिन बड़ी ही धूम धाम से मनाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरुण लाल का जन्मदिन 1 अगस्त को मनाया जाता है हालांकि बुलबुल के अनुसार असल में 31 जुलाई को होता है। बुलबुल ने अरुण के बर्थडे पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसमें केवल 50 करिबी लोगो को ही न्योता दिया गया था।
यह भी पढ़ें: 20 साल की उम्र में इस भारतीय खिलाड़ी ने कर ली थी शादी, लेकिन पत्नी ने फिर पराए मर्द से कर ली मोहब्बत और दिया धोखा
28 साल छोटी लड़की को बनाया अर्धांगिनी
जब अरुण और बुलबुल ने यह शादी की थी तब यह दुनिया के लिए बिलकुल नया था। यह न केवल हैरान कर देने वाला था बल्कि एकदम अलग था। क्योंकि अरुण ने अपने से एक-दो साल नहीं बल्कि पूरे 28 साल छोटी लड़की को अपनी अर्धांगिनी बनाया था। शादी के बाद दोनो के शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। आज दोनो हंसी खुशी अपना जीवनयापन कर रहे हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि यह रिश्ता यहां तक पहुंचेगा।
पहले पत्नी से ली थी मंजूरी
बुलबुल साहा के अनुसार अरुण लाल और उनकी शादी अरुण की पहली पत्नी की मंजूरी से हुई है। ज्ञात हो कि अरुण और उनकी पत्नी रीना का तलाक पहले ही हो गया था। लेकिन रीना की बिमारी के कारण अरुण ही उनका ध्यान रखते थे। बता दें अरुण और बुलबुल एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। बुलबुल पेशे से एक टीचर थी।
अरुण लाल का क्रिकेट
अब अगर अरुण के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर में कुल 29 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें 16 टेस्ट और 13 वनडे मैच शामिल है। इसमें उन्होंने क्रमशः 729 और 122 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल में अरुण का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान अरुण ने एक भी शतक नहीं जड़ा है। जबकि 7 अर्धशतक जड़े हैं।
यह भी पढ़ें: ओवल टेस्ट के बीच पसरा मातम, 22 वर्षीय स्टार प्लेयर की मौत से सदमे में गमगीन हुए कप्तान गिल