Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Team India के पूरे शेड्यूल की डेट हुई कन्फर्म, 7 T20, 6 ODI और 1 टेस्ट मैच कब-कहां होंगे, जानें पूरी डिटेल

Team India's Full Schedule Dates Confirmed: Find Out When and Where the 7 T20s, 6 ODIs, and 1 Test Match Will Take Place—Get All the Details Here.

Team India Matches Schedule: आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा और इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर अपने नए सफर की शुरुआत करेगी। इंडियन क्रिकेट टीम को लगातार एक के बाद एक टीमों के साथ मुकाबला खेलना है। बीसीसीआई ने भारत के अगले कुछ मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। तो आइए एक बार शेड्यूल पर नजर डाल लेते हैं।

बोर्ड ने किया Team India के शेड्यूल का ऐलान

The Board of Control for Cricket in India (BCCI) has announced Team India's schedule for the next few months, complete with dates.
The Board of Control for Cricket in India (BCCI) has announced Team India’s schedule for the next few months, complete with dates.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के अगले कुछ महीनो के शेड्यूल का डेट के साथ ऐलान कर दिया है। वैसे तो फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत 2027 आईपीएल से पहले तक के सभी सीरीज कंफर्म कर दी गई हैं। यानी कि टीम को किस-किस से खेलना है। लेकिन हाल ही में भारत ने सात टी20, छह वनडे और एक टेस्ट मैच के आधिकारिक तारीखों का ऐलान किया।

इन टीमों से भिड़ेगी Team India

आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे पहले अफगानिस्तान का सामना करना है। भारत-अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। टेस्ट मैच 6 जून को होगा। वहीं वनडे मैच 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद भारत आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां पर बेलफास्ट में वो 26 और 28 जून को दो टी20 मुकाबले खेलते नजर आएगी।

इसके बाद भारत वहीं से सीधा इंग्लैंड रवाना हो जाएगी और वहां पर इंग्लैंड के साथ पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलते दिखाई देगी। टी20 सीरीज 1 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगी। वहीं वनडे सीरीज के मुकाबले 14, 16 और 19 जुलाई को होंगे। तो देखना होगा इस दौरान इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहेगा, क्या टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन यहां पर भी अपना डोमिनेंस दिखा पाएगी।

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

तारीख विपक्षी टीम फॉर्मेट (प्रारूप) स्थान (वेन्यू)

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज

06 जून भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट (TEST) मुल्लांपुर (Mullanpur)

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज

14 जून भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे (ODI) धर्मशाला (Dharamshala)
17 जून भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे (ODI) लखनऊ (Lucknow)
20 जून भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे (ODI) चेन्नई (Chennai)

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज

26 जून भारत बनाम आयरलैंड टी20 (T20I) बेलफास्ट (Belfast)
28 जून भारत बनाम आयरलैंड टी20 (T20I) बेलफास्ट (Belfast)

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज

01 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड टी20 (T20I) चेस्टर-ली-स्ट्रीट
04 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड टी20 (T20I) मैनचेस्टर (Manchester)
07 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड टी20 (T20I) नॉटिंघम (Nottingham)
09 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड टी20 (T20I) ब्रिस्टल (Bristol)
11 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड टी20 (T20I) साउथेम्प्टन

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज

14 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड वनडे (ODI) बर्मिंघम (Birmingham)
16 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड वनडे (ODI) कार्डिफ (Cardiff)
19 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड वनडे (ODI) लंदन (London)

FAQs

आईपीएल 2026 के समाप्ति के बाद टीम इंडिया को किसके साथ खेलना है?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

यह भी पढ़ें: दिग्गज ने लगाया BCCI पर नस्लभेद का बड़ा आरोप, कहा ‘मेरे काले रंग की वजह से मौका नहीं दिया…’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!