Shubman Gill

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की खिताबी जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद लंबे समय तक चर्चा चल रही थी कि टी20 की कप्तानी कौन संभालेगा। हालांकि, अब टी20आई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सौंप दी गई है और टीम इंडिया का वॉइस कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) को बनाया गया है।

Shubman Gill नहीं Gambhir को आदर्श मानने वाला खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

Shubman Gill
Shubman Gill

रोहित शर्मा ने भले ही टी20 आई से संन्यास ले लिया है, लेकिन वें अब भी वनडे और टेस्ट टीम की कप्तान हैं। हालांकि, रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के उप कप्तान भले ही शुभमन गिल हैं, लेकिन रोहित शर्मा के संन्यास के बाद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कप्तानी मिल सकती है। श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे में गंभीर उन्हें कप्तानी दिला सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Shreyas Iyer का कप्तानी का शानदार रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर का कप्तानी में शानदार रिकॉर्ड रहा है। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक लेकर गए थे, जहां रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आईपीएल 2024 के सीजन में श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा खिताब जीतने में मदद की। वहीं, आईपीएल 2024 के दौरान गौतम गंभीर केकेआर के मेंटोर थे। ऐसे में गंभीर रोहित शर्मा के संन्यास के बाद श्रेयस अय्यर को कप्तानी दिला सकते हैं।

Rohit Sharma कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

कप्तान रोहित शर्मा इस समय 37 साल के हैं और ऐसे में 2025 के अंत तक वें 38 साल से अधिक के उम्र के हो जाएंगे। ऐसे में रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा के फॉर्म की बात जाए, तो वें भी शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं और जबरदस्त कप्तानी भी। टी20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 16 साल के बेटे ने मचाई तबाही, इंग्लैंड के लिए ठोका शतक, इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना आईडल