Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

Team India
Team India

टीम इंडिया (Team India) को 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद ही खास है। बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वार इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है और इसके साथ ही टॉम लेथम की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम का भी ऐलान हो चुका है।

इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है और इसके अनुसार, टीम इंडिया (Team India) की मैनेजमेंट के द्वारा प्लेइंग 11 में कई बड़े खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही टीम इंडिया के 2 धाकड़ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं ये 2 खिलाड़ी

Sarfaraz Khan

16 अक्टूबर के दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी और इसके लिए अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा इस मैच की प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल और सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आखिरी मर्तबा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लिया था और इस सीरीज में दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद ही शानदार था। लेकिन टीम के बैलेंस को मेंटेन रखने की वजह से ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ मैचों में प्लेइंग 11 में जगह बनाने में असफल साबित हुए हैं।

ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं टीम इंडिया से बाहर

टीम इंडिया (Team India) की मैनेजमेंट के द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए जिस प्लेइंग 11 का ऐलान किया जाएगा, उस टीम में 2 सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिल पाना बेहद ही मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा इस मैच की प्लेइंग 11 से मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से हटाने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि, बैंगलुरु की स्पिन फ़्रेंडली पिच पर एक अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत पड़ेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप। 

इसे भी पढ़ें – शानदार गेंदबाजी के बावजूद वरुण चक्रवर्ती अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर, नहीं खेलेंगे एक भी मैच, ये मिस्ट्री स्पिनर ने किया रिप्लेस

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!