Gautam Gambhir: साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद रोहित शर्मा के कप्तान पद से हटने और संन्यास का ऐलान करने के बाद बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया था, जिसको लेकर उस समय काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी। फैंस हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने की मांग उठा रहे थे। हालांकि अब हेड कोच ने खुद बता दिया है कि हार्दिक को कप्तान किस वजह से नहीं बनाया गया और सूर्या फर्स्ट प्रायरिटी क्यों रहे।
सूर्यकुमार यादव ने जिताई भारत को दो ट्रॉफी

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे पहले एशिया कप 2025 और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाया। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी कप्तानी में खेले सभी टी20 सीरीज में भारत को जीत भी दिलाई, जिससे उनकी कप्तानी कौशल का पता चलता है।
गौतम गंभीर ने किया बड़ा खुलासा
गौतम गंभीर ने बताया कि उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स में काफी समय तक काम किया था। सूर्या वहां पर उपकप्तान थे। इस वजह से उन्हें पता था कि वो किस तरह से काम करते हैं। ऐसे में जब वो कप्तान बने, तो गंभीर की नौकरी थोड़ी आसान हो गई।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की 25 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, हार्दिक(कप्तान), सूर्या, रोहित, बुमराह……
ये भी है बढ़ा कारण
मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए जाने के पीछे का एक असली कारण यह भी है कि हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा 2024 टी20 वर्ल्ड कप जितने से पहले तक सूर्या को कप्तान के तौर पर ग्रूम कर रहे थे और दोनों चाह रहे थे कि सूर्या ही टीम को लीड करें, जिस वजह से उन्होंने हटने के बाद सूर्या को कप्तान बनवाया।
इस दौरान जय शाह ने भी उन पर भरोसा दिखाया। इसके अलावा यह भी बताया गया था कि हार्दिक पांड्या को इंजरी प्रोन होने के चलते कप्तान नहीं चुना गया, क्योंकि वो इंजरी के कारण कई बार टीम का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। लास्ट कुछ समय में इंजरी के चलते हार्दिक कई मैच खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसे में एक इंजरी प्रोन खिलाड़ी को कप्तान बनाना टीम को मुश्किलों में डाल सकता है।
आगे भी मौका मिलना मुश्किल
बता दें कि सूर्यकुमार यादव की उम्र इस समय 35 साल है। ऐसे में वो मैक्स टू मैक्स हमें 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक ही खेलते नजर आएंगे। उसके बाद उनका टीम इंडिया में कंटिन्यू कर पाना मुश्किल है। इस वजह से बीसीसीआई उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है।
अगर अक्षर पटेल की किस्मत सही रही, तो वो कप्तान बना दिए जाएंगे। वरना शुभमन गिल या किसी अन्य युवा खिलाड़ी को बीसीसीआई जिम्मेदारी सौंपेगी। मालूम हो कि अक्षर पटेल इस समय उपकप्तान का पदभार संभालते नजर आ रहे हैं।
FAQs
सूर्यकुमार यादव की उम्र कितनी है?
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-बांग्लादेश की सीरीज के बीच मैच फिक्सिंग का भंडाफोड़, 3 खिलाड़ियों को ICC ने दी बड़ी सजा