Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टेस्ट क्रिकेट में गरज-बरस गया मुंबई इंडियंस के अहम सदस्य का बल्ला, खेल डाली 374 रन की ऐतिहासिक पारी

The bat of an important member of Mumbai Indians thundered in Test cricket, played a historic innings of 374 runs

Mumbai Indians: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों का क्रिकेट के हर प्रारूप में दबदबा देखने को मिलता है। मुंबई के खिलाड़ियों ने डोमेस्टिक से लेकर इंटरनेशनल हर जगह अपने क्रिकेटिंग स्किल का प्रदर्शन किया है। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम मुंबई इंडियंस के एक ऐसे ही अहम सदस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 374 रन की ऐतिहासिक पारी खेल इतिहास रच दिया है।

Mumbai Indians के इस दिग्गज का टेस्ट में जलवा

दरअसल, हम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि इसके मौजूदा हेड कोच महेला जयवर्धने हैं, जो कि इस टीम के लिए पहले आईपीएल में खेल भी चुके हैं। ज्ञात हो कि महेला जयवर्धने के नाम टेस्ट क्रिकेट में 374 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

महेला जयवर्धने हैं सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

Mahela Jayawardene 374

ज्ञात हो कि श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) के खिलाफ कोलंबो के मैदान में 374 रन की एक ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो आज तक श्रीलंकाई क्रिकेटर द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने यह कारनामा 572 गेंदों में किया था।

यह भी पढ़ें: रोहित-विराट के युग का हुआ अंत, टी20 विश्व कप जीतते ही संन्यास का किया ऐलान, करोड़ों फैंस को दिया रूला

572 गेंदों में महेला जयवर्धने ने बनाए थे 374 रन

Sri Lanka vs South Africa, 1st Test at Colombo, Jul 27 2006 - Full Scorecard

पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने ने साल 2006 में कोलंबो के मैदान पर साउथ अफ्रीका के टीम के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में नंबर चार पर खेलते हुए 572 गेंद में 374 रन की पारी खेली थी। उन्होंने यह पारी बतौर कप्तान खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 43 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी निकाला था। उनका इस मैच में 65.38 का स्ट्राइक रेट रहा था।

उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने एक पारी और 153 रन के बड़े अंतर से मुकाबला जीतने में सफलता दर्ज की थी। हालांकि इस दौरान सिर्फ उन्होंने ही नहीं बल्कि कई अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने काफी लाजवाब प्रदर्शन किया था।

कुछ ऐसा रहा था मैच का हाल

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच हुए इस मैच में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टीम को पहली पारी में महज 169 रन पर ऑल आउट कर दिया था। इस दौरान एबी डीविलियर्स ने इसके लिए सबसे अधिक 169 रनों की पारी खेली थी। वहीं श्रीलंका के लिए दिलहारा फर्नांडो और मुथैया मुरलीधरन चार-चार विकेट लेने में कामयाब रहे थे।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। इस दौरान कुमार संगकारा ने 287 और महेला जयवर्धने ने 374 रन बनाए थे। बात करें साउथ अफ्रीका की तो साउथ अफ्रीका के लिए डेल स्टेन ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए थे। 587 रन से पीछे चल रही अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की। लेकिन सिर्फ 434 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके चलते श्रीलंका ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस बीच अफ्रीका की ओर से जैक्स रूडोल्फ ने सबसे अधिक 90 रन बनाए। वहीं श्रीलंका के लिए मुथैया मुरलीधरन 6 विकेट लेने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर ने अपनी जिद्द से फिर दिया ओवल टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!