Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

वर्ल्ड क्रिकेट का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, नाइजीरिया की टीम ने न्यूजीलैंड को 2 रन से हराया

वर्ल्ड क्रिकेट का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, नाइजीरिया की टीम ने न्यूजीलैंड को 2 रन से हराया 1

वर्ल्ड क्रिकेट: क्रिकेट की दुनिया में हर रोज रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। जिसके चलते क्रिकेट देखने का रोमांच और भी फैंस के अंदर बढ़ता जा रहा है। अभी आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 (ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025) खेला जा रहा है।

जिसमें एक शानदार मुकाबला खेला गया। अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में नाइजीरिया टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है और न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड क्रिकेट में हल्ला मचा दिया है। न्यूजीलैंड महिला टीम को नाइजीरिया महिला ने रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराया।

वर्ल्ड क्रिकेट में नाइजीरिया ने रचा इतिहास

वर्ल्ड क्रिकेट का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, नाइजीरिया की टीम ने न्यूजीलैंड को 2 रन से हराया 2

आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में 20 जनवरी को न्यूजीलैंड और नाइजीरिया महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें नाइजीरिया ने सभी को हैरान करते हुए इतिहास रचा और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर एक नया कीर्तिमान रच दिया है।

नाइजीरिया टीम को ग्रुप सी में रखा गया है और अब टीम 2 मैचों में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है और टीम 66 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। जिसके चलते टीम को करारी हार मिली है।

नाइजीरिया ने बनाए 65 रन

अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के 11वें मैच में बारिश के चलते 13 ओवर का खेल हो पाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया टीम 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना पाई। नाइजीरिया की तरफ से लिलियन उदेह ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाई। जबकि इसके अलावा नाइजीरिया टीम की कप्तान लकी पीएटी ने 18 रनों की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और नाइजीरिया को 65 रनों पर रोका।

बल्लेबाजी रही खराब

नाइजीरिया द्वारा दिए गए 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड महिला टीम की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने 14, 19 और 18 रनों का योगदान दिया। लेकिन इसके बाद भी टीम 13 ओवर में 63 रन ही बना पाई और 2 रनों से मुकाबला हार गई। कीवी टीम अबतक इस वर्ल्ड कप में 2 मुकाबले खेली है और दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Also Read: राहुल-जायसवाल की छुट्टी तो कुलदीप भी बाहर, चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन से उतरेगा भारत

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!