Posted inICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, पलट डाला पॉइंट्स टेबल

टी20 वर्ल्ड कप का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, Zimbabwe ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, पलट डाला पॉइंट्स टेबल

Zimbabwe Upset Australia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले छह दिनों में कई मुकाबलों में छोटी टीमों ने उलटफेर का माहौल बनाया लेकिन सफलता नहीं मिली लेकिन आज जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सबसे बड़ा अपसेट कर दिया। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

आर प्रेमदासता स्टेडियम में हुए मैच में पहले खेलते हुए जिम्बाबे (Zimbabwe) ने 20 ओवर में 169/2 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 19 साल बाद हराने में सफलता हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया की कमजोर गेंदबाजी के खिलाफ जिम्बाब्वे (Zimbabwe) का दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, पलट डाला पॉइंट्स टेबल

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन जिम्बाब्वे (Zimbabwe) की शुरुआत जबरदस्त रही। तादिवानाशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट की जोड़ी ने संभलकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 61 रनों की शुरुआत दिलाई। इस साझेदारी का अंत आठवें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने किया और उन्होंने मारुमानी को जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह मारुमानी की पारी 21 गेंदों में 35 रनों पर समाप्त हुई।

इसके बाद, नंबर 3 पर आए रयान बर्ल ने भी डटकर बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में 35 रन बनाए। बर्ल और ब्रेनेट के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान ब्रेनेट अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। सिर्फ दो विकेट गिरने के बावजूद जिम्बाब्वे (Zimbabwe) का स्कोर बहुत बड़ा नहीं हो पाया, क्योंकि ब्रेनेट ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 56 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन को एक-एक विकेट मिला।

पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने हालत की खराब

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती छह ओवर में ही कई बड़े झटके लग गए और उसने 4 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए। इस दौरान सबसे पहले जोश इंग्लिश आउट हुए, जिन्होंने पहले एक छक्का लगाया लेकिन फिर 8 के निजी स्कोर पर चलते बने। नंबर 3 पर आए कैमरन ग्रीन ने भी निराश किया और अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले मुकाबले में उपलब्ध रहने वाले तूफानी बल्लेबाजी टिम डेविड से काफी उम्मीदें थी लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और खाता खोले बिना आउट हो गए। कंगारू टीम को सबसे बड़ा झटका पांचवें ओवर में 29 के स्कोर पर लगा, जब कप्तान ट्रेविस हेड 15 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रेनशॉ-मैक्सवेल की साझेदारी के बावजूद जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने दर्ज की जीत

पावरप्ले में लगे झटकों के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन यहां से पारी को संभलकर बढ़ाने का जिम्मा ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने उठाया। इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया और लग रहा था कि अब शायद ऑस्ट्रेलिया फिर से अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मैक्सवेल 31 रन बनाकर 106 के स्कोर पर आउट हो गए और यहाँ से विकेटों की झड़ी लग गई। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे, यही कारण रहा कि 65 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले रेनशॉ भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। जिम्बाब्वे (Zimbabwe) की तरफ से ब्लेसिंग मुजराबानी ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके।

जिम्बाब्वे की जीत से पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, सुपर-8 की राह मुश्किल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हर ग्रुप में पांच टीमें शामिल हैं। ऐसा ही ग्रुप बी में भी है, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान भी है। पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका 2 मैचों में 4 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे भी 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 मैचों में 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, आयरलैंड और ओमान 2-2 मैच के बाद बिना किसी अंक के क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

इस ग्रुप से श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने सुपर-8 की दावेदारी काफी मजबूत कर ली है और ऑस्ट्रेलिया को अब हार हाल में अपने शेष दो मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, तभी आगे की राह उसके लिए बन पाएगी।

नीचे देखें ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल:

टी20 वर्ल्ड कप का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, Zimbabwe ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, पलट डाला पॉइंट्स टेबल

FAQs

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को कितने साल बाद हराया?
19 साल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जिम्बाब्वे कितनी जीत दर्ज कर चुका है?
2

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वेने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, पलट डाला पॉइंट्स टेबल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!