Ranji Cricketer: इस समय हर कोई भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (IND vs NZ) के बीच शुरू होने जा रही वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि इसमें इंडियन क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं। लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारत के एक क्रिकेटर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया और उसके निधन की खबर सुन पूरा क्रिकेट जगत सदमे में है।
इस क्रिकेटर का हुआ निधन
दरअसल, जिस क्रिकेटर का निधन हुआ है वो भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के नहीं बल्कि मिजोरम क्रिकेट टीम (Mizoram Cricket Team) के हैं। मिजोरम क्रिकेट टीम के 38 साल के खिलाड़ी का 8 जनवरी 2026 को निधन हुआ। उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि बल्लेबाजी के बाद जब वह पवेलियन लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
लोकल क्रिकेट मैच के दौरान हुआ निधन

बता दें कि मिजोरम के पूर्व रणजी क्रिकेटर ख्वल्हरिंग लालरेमरुआटा (Khawlhring Lalremruata) का गुरुवार को मैदान पर ही निधन हो गया। एक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान हार्ट अटैक आने से की वजह से उनकी जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय लालरेमरूआटा लोकल टूर्नामेंट में वेंगनुआइ रेडर्स क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे थे और जब वह बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वो मैदान पर ही गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके मृत्य का कारण दिल का दौरा पड़ने की वजह से होने की बात कही जा रही है।
Deeply saddened by the passing of Mizoram cricketer K Lalremruata.
He proudly represented Mizoram in the Ranji Trophy and Syed Mushtaq Ali Trophy.
The BCCI extends heartfelt condolences, thoughts and prayers to his family, friends and the Mizoram cricket community 🙏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 9, 2026
मिजोरम क्रिकेट संघ और अन्य लोगों ने जताया दुख
ख्वल्हरिंग लालरेमरुआटा मिजोरम के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक थे, जो कि रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे। इस वजह से मिजोरम क्रिकेट संघ और वहां के खेल मंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया। मिजोरम क्रिकेट संघ (MCA) ने लालरेमरुआटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “हम के. लालरेमरूआटा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे।” मिजोरम क्रिकेट संघ ने लालरेमरूआटा को अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी बताया।
वहीं मिजोरम के खेल और युवा सेवा मंत्री लालघिंगलोवा हमार ने भी शोक व्यक्त किया और कहा, “एक क्रिकेट मैच के दौरान इस तरह एक खिलाड़ी को खोना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और क्रिकेट (Cricket) समुदाय के साथ हैं।”