MS Dhoni: जब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का जिक्र आएगा तब-तब उसके साथ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का भी जिक्र आएगा। धोनी और सीएसके के दूसरो को पूरा करते हैं। धोनी के बिना सीएसके की कल्पना करना मुमकिन नहीं है। जब से आईपीएल का आगाज हुआ है तब से लेकर धोनी सीएसके लिए ही खेल रहे हैं और आगे भी वह सीएसके (CSK) का ही हिस्सा रहेंगे।
लेकिन हां यह भी सच है कि वह हमेशा के लिए तो खेलते नहीं रह सकते हैं तो अब आईपीएल (IPL) से उनके संन्यास की तारीख सामने आ रही है। जब भी आईपीएल का आरंभ या समापन होता है तब धोनी के संन्यास की खबरे तूल पकड़ने लगती है और धोनी भी इस प्रश्न का कभी साफ-साफ उत्तर नहीं देते हैं। लेकिन अब धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की तारीख सामने आ चुकी है। वह इस दिन के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स को हमेशा के लिए अलविदा कर देंगे।
इस दिन CSK को अलविदा कर देंगे MS Dhoni
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) उन खिलाड़ियों में से एक हैं जोकि आईपीएल (IPL) की शुरुआत से ही खेल रहे हैं। वह साल 2008 से लेकर अब तक खेल रही हैं। अब धोनी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल पिछले कुछ सालों से जब भी आईपीएल का आगाज होता उसके साथ ही धोनी के संन्यास की खबर भी आने लगती है लेकिन धोनी उस सभी खबरों को खारीज कर मैच पर ध्यान देते हैं। लेकिन अब धोनी के संन्याल की तारीख सामने आ रही है।
दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले आईपीएल सीजन आखिरी मैच खेलकर आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। यह आईरीएल सीजन सीएसके लिए किसी बुरे सपने जैसा था। जिस कारण धोनी अगले सीजन में टीम को जीता कर अपने आईपीएल करियर पर विराम लगा देंगे।
यह भी पढ़ें: अय्यर-ईशान की वापसी, ऋषभ पंत कप्तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों के टेस्ट सीरीज के लिए Team India
भारतीय टीम में निभाएंगे ये भूमिका
धोनी (MS Dhoni) उनमें से बिलकुल भी नहीं हैं जोकि के बाद हाथ पर हाथ धरकर बैठ जाए। धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम में एक अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि बीसीसीआई महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से टीम इंडिया में एंट्री करा सकती है। एक रिपोर्ट्स का कहना है कि बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी के आगे आगामी 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारत का मेंटर बनने का प्रस्ताव रखा है।
इस बात की जानकारी बीसीसीआई के एक सूत्र ने दी है। अगर बीसीसीआई की यह प्लैनिंग सफल रही तो बरसों बाद फैंस गंभीर और धोनी की जोड़ का कमाल एक बार फिर से देख पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं होगा जब धोनी टीम इंडिया के मेंटर बनेंगे। इससे पहले भी उन्हें 2021 टी20 विश्व कप में यह जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
BCCI offers mentor role to MS Dhoni for Team India ahead of T20 World Cup 2026 – Will the stalwart accept?
Details 👉 https://t.co/2NKAUpdik4 pic.twitter.com/JVv5jFjmgI
— CricTracker (@Cricketracker) August 30, 2025
सबसे सफल कप्तानो में से एक धोनी
भारत के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की गिनती भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे दिग्गज कप्तानो में होती है। धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में कई आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दिलाई है। उन्होंने भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई है। अभी तक यह कारनामा भारत के किसी भी कप्तान ने नहीं किया है।
FAQs
MS. Dhoni की कप्तानी में भारत ने कितनी ट्रॉफी जीते हैं?
क्या महेंद्र सिंह धोनी पहले भी भारत के मेंटर रह चुके हैं?
यह भी पढ़ें: टी20 लीग खेलने के लिए स्टार खिलाड़ी ने टीम को दिया धोखा, ऑस्ट्रेलिया दौरा करने से किया इनकार