Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

WPL 2026 ऑक्शन के बाद अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट आई सामने, इन 62 खिलाड़ियों पर किसी ने नहीं लगाई बोली

The full list of unsold players has been revealed after the WPL 2026 auction, with no bidders on these 62 players.

Full list of unsold players after WPL 2026 Auction: बीते दिन 27 नवंबर, गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन हुआ और इस ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों पर ऐतिहासिक बोली लगी। WPL 2026 ऑक्शन (WPL 2026 Auction) में कुल 67 प्लेयर्स पर बोली लगाई गई और इन प्लेयर्स में सबसे ज्यादा महंगी रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्हें 3.20 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बोली लगाकर UP वॉरियर्स ने अपने स्क्वायड का हिस्सा बनाया।

उनके अलावा अमेलिया कर भी 3 करोड़ रुपये में बिकी। कुल मिलाकर WPL 2026 ऑक्शन (WPL 2026 Auction) में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। हालांकि दूसरी ओर इस दौरान 62 खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे और उनमें से सबसे बड़ा नाम है एलिसा हिली का। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज एलिसा हिली को किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं डाला। तो आइए एक-एक करके उन तमाम खिलाड़ियों पर नजर डाल लेते हैं, जो ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।

WPL 2026 Auction में नहीं बीके ये खिलाड़ी

Full list of unsold players after WPL 2026 Auction
Full list of unsold players after WPL 2026 Auction

2026 WPL ऑक्शन (WPL 2026 Auction) के दौरान कुल 62 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, जिसमें बल्लेबाजों की संख्या 14, गेंदबाजों की संख्या 21, ऑलराउंडर की संख्या 18 और विकेटकीपर्स की संख्या 9 रही।

अनसोल्ड रहे बल्लेबाजों की सूची

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस (₹)
1 एलिसा हीली 50 लाख
2 एस. मेघना 30 लाख
3 ताज़मिन ब्रिट्स 30 लाख
4 प्रणवी चंद्रा 10 लाख
5 डेविना पेरिन 20 लाख
6 वृंदा दिनेश 10 लाख
7 दिशा कसाट 10 लाख
8 आरुशी गोयल 10 लाख
9 सनिका चालके 10 लाख
10 स्नेहा दीप्ति 30 लाख
11 मोना मेश्राम 30 लाख
12 प्रिया पुनिया 30 लाख
13 कोर्टनी वेब 10 लाख
14 हीथर नाइट 50 लाख

अनसोल्ड रहे गेंदबाजों की सूची

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस (₹)
1 डार्सी ब्राउन 30 लाख
2 लॉरेन चीटल 30 लाख
3 प्रिया मिश्रा 30 लाख
4 अमांडा-जेड वेलिंगटन 30 लाख
5 अलाना किंग 40 लाख
6 कोमलप्रीत कौर 10 लाख
7 शबनम शकील 10 लाख
8 प्रकाशिका नाइक 10 लाख
9 भारती रावल 10 लाख
10 प्रियंका कौशल 10 लाख
11 परुनिका सिसोदिया 10 लाख
12 जगरावी पवार 10 लाख
13 मारूफा अख्तर 30 लाख
14 लीया ताहुहू 30 लाख
15 एडेन कार्सन 30 लाख
16 फ्रान जोनास 30 लाख
17 शुचि उपाध्याय 30 लाख
18 कोमल ज़ांज़ाद 10 लाख
19 सहाना पवार 10 लाख
20 शानू सेन 10 लाख
21 गार्गी वांकर 10 लाख

यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st ODI MATCH PREVIEW: अफ्रीका रखेगी दबदबा कायम या भारत करेगी पलटवार? प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी अपडेट

अनसोल्ड रहे ऑल राउंडर्स की सूची

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस (₹)
1 हुमैरा काज़ी 10 लाख
2 अमनदीप कौर 20 लाख
3 जिंतीमानी कलिता 10 लाख
4 एस. यशश्री 10 लाख
5 सलोनी डांगोरे 10 लाख
6 लौरा हैरिस 10 लाख
7 हीदर ग्राहम 50 लाख
8 तेजल हसबनीस 30 लाख
9 राबेया खान 30 लाख
10 नज़मा खान 10 लाख
11 एलिस कैप्सी 30 लाख
12 साइमा ठाकोर 30 लाख
13 अश्वनी कुमारी 10 लाख
14 वैष्णवी शर्मा 10 लाख
15 सयाली सतघरे 30 लाख
16 इस्सी वोंग 30 लाख
17 प्रगति सिंह 10 लाख
18 आयुषी शुक्ला 10 लाख

अनसोल्ड रहे विकेटकीपर्स की सूची

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस (₹)
1 इज़ी गेज 40 लाख
2 एमी जोन्स 50 लाख
3 उमा छेत्री 50 लाख
4 ख़ुशी भाटिया 10 लाख
5 प्रथ्यूषा कुमार 10 लाख
6 नंदिनी कश्यप 10 लाख
7 नुज़हत परवीन 30 लाख
8 तीर्था सतीश 10 लाख
9 शिवाली शिंदे 10 लाख

FAQs

WPL 2026 ऑक्शन की सबसे महंगी प्लेयर कौन रहीं?

WPL 2026 ऑक्शन की सबसे महंगी प्लेयर रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्हें 3.20 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बोली लगाकर UP वॉरियर्स ने अपने स्क्वायड का हिस्सा बनाया।

यह भी पढ़ें: WPL ऑक्शन में मार्की खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, दीप्ती शर्मा-रेणुका ठाकुर समेत जानें किसकों मिले कितने रूपये

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!