IPL 2025 में अब कुछ दिन ही बचे हुए हैं और इस टूर्नामेंट में भारत और कई मुल्कों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल में न सिर्फ भारत बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाते हैं और कई विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल में बड़े मुकाम स्थापित किए हैं। लेकिन IPL 2025 के शुरू होने के पहले कई विदेशी खिलाड़ी बाहर हो गए हैं और सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए है। इनमें से कई खिलाड़ी इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं तो वहीं एक खिलाड़ी इंजरी की डर से टूर्नामेंट से खुद को बाहर किया है।
IPL 2025 से बाहर हुए ये विदेशी खिलाड़ी

ब्रायडन कार्स
इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 के लिए अपने साथ जोड़ा था। लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने के पहले ये इंजर्ड होकर बाहर हो गए। अब मैनेजमेंट के द्वारा इनके रिपलस्मेंट का ऐलान कर दिया गया है। ब्रायडन कार्स की जगह पर मैनेजमेंट के द्वारा वियान मुल्डर को स्क्वाड के साथ जोड़ा गया था।
लिजाड विलियम्स
दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन खिलाड़ी लिजाड विलियम्स को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 के लिए स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था। विलियम्स SA 20 लीग में खेलते हुए इंजर्ड हो गए थे और इसके बाद ये चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। अब इस सत्र के लिए मैनेजमेंट के द्वारा कॉर्बिन बॉश को स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है।
अल्लाह गजनफ़र
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी अल्लाह गजनफ़र को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 की नीलामी में स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था। अल्लाह गजनफ़र के रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा अफगानी स्पिनर मुजीब उर रहमान को स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है।
हैरी ब्रुक
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैरी ब्रुक ने इंजरी की डर से खुद को IPL 2025 से बाहर कर लिया है। ये इन्होंने लगातार दूसरी मर्तबा खुद को इस टूर्नामेंट से बाहर किया है। इसी वजह से बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें 2 सालों के लिए बैन कर दिया है।
एनरिक नॉर्खिया
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी एनरिक नॉर्खिया को IPL 2025 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन ये SA 20 लीग में खेलते हुए इंजर्ड हो गए थे और इसके बाद इन्होंने अब IPL 2025 से भी बाहर होने का फैसला किया है। एनरिक की इंजरी से जुड़ी हुई अभी किसी भी प्रकार की अपडेट सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें – बाबर-रिजवान के बिना खुली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचे