Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

उन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, जिन्हें धोनी IPL 2026 से पहले करेंगे रिलीज

IPL 2025

IPL 2026: IPL 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए के लिए सबसे खराब सीजन में एक था। 5 बार की चैंपियन सीएसके इस सीजन लगातार मैच हार रही है। सीएसके  इस सीजन 9 हार के बाद अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर है। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि टीम लगातार 2 बार टॉप फोर में नहीं पहुची है। फ्रेंचाइजी अब अपनी गलतियां तलाशने  में जुटी हुई हैं। इस सीजन कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं था जिसने टीम के लिए लगातार रन बनाए  हो।

अब टीम की कोशिश रहेगी कि वह अगले सीजन लीग में वापसी कर सकते। लेकिन इसके लिए फ्रेंचाइजी IPL 2026 से पहले ही इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी। इन खिलाड़ियोंं ने इस सीजन फ्रेंचाइजी को खूब निराश किया है, जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी इन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

IPL 2026 से पहले ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

रविचंद्रन अश्विन

R. Ashwin

इस आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को रविचंद्रन अश्विन से काफी उम्मीदें थी लेकिन अश्विन उन उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए। अश्विन की 10 साल बाद घर वापसी पर फ्रेंचाइजी ने काफी उत्साह था। बता दें अश्विन सीएसके में 9.75 करोड़ रुपये में शामिल हुए थे। अश्विन को प्लेइंग में मौका भी दिया जा रहा था लेकिन वह मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे थे जिस कारण बाद में कप्तान धोनी ने प्लेइंग से बाहर कर दिया। बता दें अश्विन इस सीजन 7 मैच में 9.29 की इकॉनमी से महज 5 विकेट चटकाने में ही सफल हो पाए। अब अगले सीजन (IPL 2026) फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर अन्य बेहतर खिलाड़ी को टीम से जोड़ने की कोशिश करेगी।

राहुल त्रिपाठी

इस सूची में अगला नाम बल्लेबाज  राहुल त्रिपाठी का आता है। इस सीजन जिसने सबसे ज्यादा निराश किया है वह हैं राहुल  त्रिपाठी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राहुल पर लगातार भरोसा दिखाया लेकिन वह उस भरोसे के बनाए रखने में असफल रहे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। राहुल को इस सीजन अभी तक रनों के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया था। उन्होंने 5 मैच में महज 55 रन ही बनाए हैं। राहुल के इस प्रदर्शन को देखते हुए धोनी उन्हें अगले साल बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

डेवोन कॉनवे

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे को फ्रेंचाइजी ने  6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। डेवोन ने साल 2023 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, टीम उनसे उसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद पाले बैठे थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और कॉनवे लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 3 मैच में महज 94  रन ही बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम स्क्वॉड का ऐलान, दिग्गज ऑलराउंडर की हुई वापसी

विजय शंकर

सीएसके जिस खिलाड़ी को अगले सीजन रिलीज कर सकती है उनमें से विजय शंकर भी हैं। विजय शंंकर को सीएसके ने ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। विजय शंकर को पहले  तो प्लेइंग में मौका नहीं मिल रहा था लेकिन टीम के मिडिल ऑर्डर के फेल होने के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग में मौका दिया। उन्होंने एक मैच में अर्धशतक भी जड़ा लेकिन उसके बाद  फ्लॉप होने लगे। जिस कारण कप्तान धोनी ने उन्हें प्लेइंग से बाहर कर दिया। शंंकर ने अभी तक 6 मैच में 118 रन ही बनाए हैं।

दीपक हुड्डा

इस सूची का आखिरी नाम दीपक हुड्डा हैं जोकि लगारात फ्लॉप हो रहे हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा निलामी में 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें दीपक ने अभी 6  मैच में केवल 31 रन ही बनाए हैं। इस प्रदर्शन के आधार पर दीपक का अगले साल तक टीम के साथ बने रहना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: दाढ़ी के बिना भी बॉलीवुड हीरो को मांत देते ये 3 भारतीय क्रिकेटर, इनके आगे सलमान-शाहरुख भी लगते फीकें

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!